दीनबंधु की मनाई जयंती

AYUSH ANTIMA
By -
0


सूरजगढ़ (राजेन्द्र शर्मा झेरलीवाला): तेजा भवन, खरड़िया निवास पर किसान और मजदूरों के मसीहा सर छोटूराम की जयंती उनके चित्र पर पुष्प अर्पित कर मनाई गई। इस अवसर पर एक विचार गोष्ठी की गई, जिसमें वीर तेजाजी विकास संस्थान के अध्यक्ष जगदेव सिंह खरड़िया व प्रधानाध्यापक राजपाल फोगाट ने उनके जीवन तथा मजदूर और किसानों के हित में किए गए कार्यों के बारे में विस्तार से जानकारी दी एवं उनके पदचिन्हों पर चलने का आह्वान किया। इस अवसर पर मंजू गुर्जर, श्रीराम ठोलिया, कृष्ण बेनीवाल, जगत सिंह नेहरा, अशोक शर्मा, रतिराम चेतीवाल, जुगल किशोर पहाड़िया, बाबुलाल बड़गुजर, नरेश कुमार, सरवन भाम्बू, कृष्णा देवी आदि उपस्थित थे।

Post a Comment

0Comments

Post a Comment (0)

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!