जिला फुटबॉल संघ की नई कार्यकारिणी का सर्वसम्मति से निर्विरोध निर्वाचन

AYUSH ANTIMA
By -
0


झुंझुनूं (राजेन्द्र शर्मा झेरलीवाला): जिला फुटबॉल संघ, झुंझुनूं की नई कार्यकारिणी के निर्वाचन की प्रक्रिया रविवार को स्वर्ण जयंती स्टेडियम, झुंझुनूं में संपन्न हुई। चुनाव में सभी पदाधिकारियों एवं कार्यकारिणी सदस्यों का सर्वसम्मति से निर्विरोध निर्वाचन किया गया। निर्वाचन अधिकारी डॉ.राजेश कुमार शर्मा के निर्देशन में चुनाव प्रक्रिया निष्पक्ष एवं शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हुई। इस दौरान संयुक्त निर्वाचन अधिकारी अभय सिंह उपस्थित रहे, जबकि राजस्थान फुटबॉल एसोसिएशन की ओर से नियुक्त पर्यवेक्षक सुरेंद्र कुमार मील ने चुनाव प्रक्रिया का अवलोकन किया। निर्वाचन के पश्चात घोषित कार्यकारिणी में सत्यपाल को अध्यक्ष, रणधीर सिंह, प्रदीप एवं दिनेश सिंह को उपाध्यक्ष, महेंद्र सिंह बिजारणियां को सचिव, विकास कुमार बुडानियां, अनिल कुमार शर्मा, कर्मवीर एवं हेमंत थालोर को संयुक्त सचिव तथा मनोज कुमार सैनी को कोषाध्यक्ष निर्वाचित किया गया। वहीं मिलन पूनियां को कार्यकारिणी सदस्य चुना गया। नवनिर्वाचित कार्यकारिणी ने जिले में फुटबॉल खेल को बढ़ावा देने, खिलाड़ियों को बेहतर प्रशिक्षण एवं खेल के अवसर उपलब्ध करवाने तथा ग्रामीण एवं शहरी क्षेत्रों की प्रतिभाओं को आगे लाने के लिए सामूहिक रूप से प्रयास करने की प्रतिबद्धता जताई। साथ ही युवा खिलाड़ियों को जिला स्तर से राज्य एवं राष्ट्रीय स्तर तक अपनी प्रतिभा प्रदर्शित करने के अवसर उपलब्ध करवाने पर विशेष ध्यान देने की बात कही। नई कार्यकारिणी के निर्विरोध निर्वाचन से जिले में फुटबॉल गतिविधियों को प्रोत्साहन मिलने तथा खेल प्रतिभाओं को आगे बढ़ाने के लिए सकारात्मक वातावरण तैयार होने की उम्मीद जताई गई।

Post a Comment

0Comments

Post a Comment (0)

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!