मुख्यमंत्री भजन लाल शर्मा ने किया डॉ.विमलेश कटारा की पुस्तक का विमोचन

AYUSH ANTIMA
By -
0


जयपुर: मुख्यमंत्री भजन लाल शर्मा ने मुख्यमंत्री निवास पर आयोजित एक संक्षिप्त कार्यक्रम में वरिष्ठ आयुर्वेद चिकित्सक (सेनि) एवं लेखक डॉ.विमलेश विनोद कटारा द्वारा रचित पुस्तक ‘संपूर्ण रोगी परिचर्या के मूलभूत सिद्धांत’ का विधिवत विमोचन किया। इस अवसर पर लेखक डॉ.कटारा ने मुख्यमंत्री को पुस्तक की प्रति भेंटकर आशीर्वाद प्राप्त किया। पुस्तक में रोगी की देखभाल, परिचर्या के मूलभूत सिद्धांतों और चिकित्सा सेवाओं में बेहतर रोगी प्रबंधन के विभिन्न आयामों को विस्तारपूर्वक प्रस्तुत किया गया है। यह कृति चिकित्सा क्षेत्र से जुड़े विद्यार्थियों और नर्सिंग स्टाफ के लिए मार्गदर्शक सिद्ध होगी। उल्लेखनीय है कि डॉ.विमलेश विनोद कटारा वरिष्ठ सेवानिवृत्त आयुर्वेद चिकित्साधिकारी हैं। वे पूर्व में मनस्वी आयुर्वेद नर्सिंग महाविद्यालय, सांगानेर के प्राचार्य पद का दायित्व निभा चुके हैं। वर्तमान में वे 'अंतरराष्ट्रीय आयुर्वेद एवं योग विकास परिषद' के सचिव तथा 'आयुर्वेद प्रसूति एवं स्त्री रोग चिकित्सा समिति' के सचिव के रूप में अपनी सेवाएं प्रदान कर रहे हैं।

Post a Comment

0Comments

Post a Comment (0)

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!