स्वर्णिम अवतरण दिवस पर निवाई में उमड़ा श्रद्धा का सैलाब, आचार्य सुंदर सागर महाराज के चरणों में नतमस्तक हुए राज्यपाल

AYUSH ANTIMA
By -
0


निवाई (लालचंद माली): धार्मिक नगरी निवाई की कृषि उपज मंडी रविवार को भक्ति, श्रद्धा और आध्यात्मिक उल्लास से सराबोर नजर आई। अवसर था जैन समाज के परम श्रद्धेय आचार्य सुंदर सागर महाराज के 50वें स्वर्णिम अवतरण दिवस (जन्मोत्सव) का। इस ऐतिहासिक एवं भव्य धार्मिक समारोह में राजस्थान के राज्यपाल हरिभाऊ बागड़े, जलदाय मंत्री कन्हैया लाल चौधरी तथा सरावगी समाज के जिलाध्यक्ष एवं टोडारायसिंह नगर पालिका चेयरमैन संत कुमार जैन विशेष रूप से शामिल हुए। अतिथियों के आगमन से आयोजन की गरिमा और बढ़ गई। समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में पहुंचे राज्यपाल हरिभाऊ बागड़े ने आचार्य सुंदर सागर महाराज को 50वें जन्मोत्सव की हार्दिक शुभकामनाएं देते हुए उनके चरणों में नमन किया और आशीर्वाद प्राप्त किया। वहीं जलदाय मंत्री कन्हैया लाल चौधरी एवं टोडारायसिंह चेयरमैन संत कुमार जैन ने भी आचार्य श्री के समक्ष श्रीफल अर्पित कर उनका आशीर्वाद लिया। इस दौरान धर्म, अध्यात्म, सामाजिक सद्भाव और समाज कल्याण से जुड़े विभिन्न विषयों पर आध्यात्मिक चर्चा हुई। जैन धर्म प्रचारक विमल जौंला एवं रौनक बोहरा ने बताया कि आचार्य श्री के 50वें स्वर्णिम अवतरण दिवस को लेकर जैन समाज में विशेष उत्साह और श्रद्धा का माहौल रहा। आयोजन में बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने सहभागिता निभाकर आचार्य श्री के प्रति अपनी आस्था प्रकट की। प्रवक्ता विमल पाटनी, हितेश छाबड़ा, राकेश संधी एवं सुनील भाणजा ने बताया कि समारोह में निवाई विधायक रामसहाय वर्मा, नगर पालिका अध्यक्ष नरेंद्र शर्मा, जैन समाज अध्यक्ष नेमीचंद गंगवाल, मंत्री महावीर प्रसाद पराणा तथा लायंस क्लब अध्यक्ष हुकमचंद जैन सहित अनेक गणमान्य नागरिक मौजूद रहे। राज्यपाल एवं जलदाय मंत्री के एक दिवसीय दौरे को देखते हुए स्थानीय प्रशासन और पुलिस विभाग पूरी तरह मुस्तैद रहा। कार्यक्रम स्थल पर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए तथा अधिकारियों की निगरानी में व्यवस्थाएं संचालित की गईं।

Post a Comment

0Comments

Post a Comment (0)

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!