माटी, मानस और लोक चेतना का स्वर सदा के लिए खामौश

AYUSH ANTIMA
By -
0



राजस्थानी भाषा, साहित्य और लोकगीत की परम्परा में भागीरथ सिंह भाग्य का स्वर गांव, खलिहान और आमजन की संवेदनाओं से सीधा जुड़ा है। शेखावाटी के बगड़ कस्बे में जन्मे शेखावाटी के गीतकार गोपालदास नीरज के नाम से विख्यात अपनी रचनाओं में धरती की मिट्टी की महक, परिश्रम में संघर्ष और परदेश की कसक को सहज भाषा में उभारा। आ रै साथी जतन करां कै फंसगो देश लफँगग म, खोयो ऊंट घडे मं ढूंढे कसर नहीं है सयाणै मं जैसे बहुचर्चित गीतों के माध्यम से आधुनिक राजनीति व राजनेताओं का सही चित्रण प्रस्तुत किया। श्रृंगार रस का उनका एक गीत एक छोरी कालती ने उनको काव्य मंचों पर पहचान दिलाई और हर कवि सम्मेलन में इस श्रोताओं द्वारा इस गीत की फरमाइश होती थी। उनके कविता और गीतों में केवल भावुकता व प्रेम ही नहीं बल्कि सामाजिक यथार्थ और तीखा व्यंग्य दिखाई देता है। चाहे किसान की चिंता हो, परदेश में रोजी रोटी को लेकर जद्दोजहद हो या समाज में फैली विसंगतियों पर चोट हो, उनके गीत शेखावाटी की माटी से जोड़ते हैं। उनके गीतों में गांव की गलियां, रिति रिवाज और सामान्य मानवीय पीड़ा स्वाभाविक उभरती है। गीता पैलय घूघरी और देश दिसावर जैसी रचनाओं से उन्होंने राजस्थानी काव्य मंचों पर अपनी अलग पहचान बनाई। राजस्थानी भाषा में उनके द्वारा रचे गये गीत नई पीढ़ी को अपनी बोली, संस्कृति और लोक अनुभवों से जोड़ता है। आज जब तेज बदलावो के बीच बोलियां और लोक संवेदनाएं नई चुनौतियों का सामना कर रही है तब भागीरथ सिंह भाग्य जैसे गीतकार की प्रासंगिकता महसूस होती है। गीता पैलया घूघरी जैसी अमर कृति के माध्यम से उन्होंने लोक संस्कृति की लय और सामाजिक विडंबनाओं पर तीखी संवेदनशील दृष्टि डाली। उनकी लेखनी अलंकारों या शिल्प की बाजीगरी तक सिमित नहीं रहती बल्कि उस पीड़ा और जीवंटता को उकेरती है, जिसे राजस्थान में साधारण मानुस जीता है। माटी मानस और लोक चेतना का वह स्वर आज हमेशा के लिए खामोश हो गया। मेरा सौभाग्य रहा कि काव्य मंचों से अनेको बार उनके मधुर गीत सुनने का सौभाग्य मिला। भले ही वह स्वर सदा के लिए खामौश हो गया लेकिन उनके गीत सदियों तक अमर रहेंगे। 

*आयुष अंतिमा (हिन्दी समाचार पत्र) परिवार की और से राजस्थानी भाषा के चितेरे गीतकार भागीरथ सिंह भाग्य को अश्रुपूरित श्रद्धांजलि।*

Post a Comment

0Comments

Post a Comment (0)

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!