निहालपुरा/दौसा (गोवर्धन लाल वर्मा): धरती आबा बिरसा मुंडा की जयंती पर अंबेडकर युवा जन जाग्रति मंडल ने ग्राम पंचायत निहालपुरा की प्रांगण में अशोक का पौधा लगाया।संस्थापक अध्यक्ष इंजी. राकेश कुमार मेहरा ने कहा, बिरसा मुंडा ने ब्रिटिश शासन के खिलाफ उलगुलान का नेतृत्व किया था। कार्यक्रम में सरपंच नरेश गुप्ता, उपसरपंच प्रतिनिधि राधेश्याम मीना सहित गणमान्य नागरिक मौजूद रहे। मंडल ने पर्यावरण संरक्षण का संकल्प लिया।
3/related/default