देव दीपावली पर शकुन्तलम एंटरप्राइज की अनूठी पहल: डिलीवरी और पार्सल सहयोगियों को उपहार देकर किया सम्मानित

AYUSH ANTIMA
By -
0


जयपुर (श्रीराम इंदौरिया): देव दीपावली के पावन पर्व के अवसर पर शकुन्तलम एंटरप्राइज की ओर से पार्सल लेने और पहुँचाने वाले डिलीवरी सहयोगियों को दीपावली उपहार भेंटकर सम्मानित किया गया। इस अवसर पर संस्थान की प्रोपराइटर श्रीमती इंद्रा बंसल ने सभी सहयोगियों के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि किसी भी व्यवसाय की सफलता में केवल व्यवसायी का ही नहीं, बल्कि उससे जुड़े प्रत्येक सहयोगी का महत्वपूर्ण योगदान होता है। उन्होंने कहा, "पार्सल और डिलीवरी का कार्य करने वाले साथी अपनी मेहनत, लगन और जिम्मेदारी से हमारे व्यवसाय को आगे बढ़ाने में अहम भूमिका निभाते हैं। इनका सम्मान करना केवल एक औपचारिकता नहीं, बल्कि इनके परिश्रम के प्रति आभार व्यक्त करने का एक छोटा सा प्रयास है।"

*व्यापारियों और ऑनलाइन सेलर्स से की खास अपील*

कार्यक्रम के दौरान श्रीमती इंद्रा बंसल ने सभी व्यापारियों, ऑनलाइन विक्रेताओं और ई-कॉमर्स सेलर्स से भी एक विशेष अपील की। उन्होंने कहा कि सभी व्यापारी अपने साथ काम करने वाले डिलीवरी एवं पार्सल सहयोगियों को त्योहारों पर प्यार और सम्मान दें। अपनी सामर्थ्य के अनुसार उन्हें छोटा सा उपहार देकर उनके चेहरे पर मुस्कान लाने का प्रयास करें, क्योंकि त्योहारों की खुशियाँ तभी सार्थक होती हैं जब उनमें हर वर्ग और हर मेहनतकश व्यक्ति शामिल हो। कार्यक्रम के अंत में शकुन्तलम एंटरप्राइज की ओर से यह प्रेरक संदेश दिया गया कि सम्मान किसी पद या काम का मोहताज नहीं होता, हर मेहनत करने वाला व्यक्ति सम्मान का अधिकारी है।

Post a Comment

0Comments

Post a Comment (0)

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!