हार्ले डेविडसन बाइकर्स का रामाज रिसॉर्ट में धमाकेदार सफर, शाही आतिथ्य और खूबसूरत वादियों ने जीता दिल

AYUSH ANTIMA
By -
0


निवाई (लालचंद माली): जयपुर से निकले हार्ले डेविडसन एक्स 440 जयपुर चैप्टर के बाइक राइडर्स ने टोंक रोड स्थित गुंसी के समीप रामाज हेरिटेज रिसॉर्ट का भ्रमण किया। रोमांचक बाइक राइड के बाद राइडर्स ने रिसॉर्ट के खूबसूरत वातावरण, शाही आतिथ्य और लजीज व्यंजनों का आनंद लिया। इस दौरान विपुल गोपाल, अभिनव सक्सेना, सिकंदर खान, प्रशांत, मिन्हाज रहमान, मनीष, मोइन खान और अक्षय साचन सहित अन्य सदस्यों ने आपसी मेलजोल और मनोरंजक गतिविधियों के बीच यादगार पल बिताए। राइडर्स ने रिसॉर्ट की सुविधाओं और आत्मीय स्वागत की सराहना करते हुए इसे शानदार अनुभव बताया।
रिसॉर्ट के ऑनर मोहित टेलर ने बताया कि रामाज रिसॉर्ट विशेष रूप से विवाह समारोहों के लिए तैयार किया गया है। यहां हेरिटेज शाही कमरे, ब्लू पॉटरी थीम से सजा समारोह कक्ष, तरणताल, वरमाला स्थल और हल्दी समारोह के लिए विशेष स्थान सहित आधुनिक एवं पारंपरिक सुविधाएं उपलब्ध हैं।

Post a Comment

0Comments

Post a Comment (0)

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!