चुनावी ड्यूटी छोड़ रिश्तेदार के प्रचार में जुटा हेड कांस्टेबल, एसपी ने किया निलंबित

AYUSH ANTIMA
By -
0


टोंक (लालचंद माली): पंचायतीराज चुनाव के दौरान आदर्श आचार संहिता के उल्लंघन और चुनावी ड्यूटी में लापरवाही बरतने के मामले में जिला पुलिस अधीक्षक रोशन मीना ने कड़ा रुख अपनाते हुए मेहंदवास थाने में तैनात हेड कांस्टेबल मुरारी को निलंबित कर दिया है। पुलिस अधीक्षक की इस कार्रवाई से पुलिस महकमे में स्पष्ट संदेश गया है कि चुनावी ड्यूटी में किसी भी प्रकार की लापरवाही और निष्पक्षता से समझौता बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। जानकारी के अनुसार हेड कांस्टेबल मुरारी की पंचायतीराज चुनाव के मद्देनजर ड्यूटी लगाई गई थी, लेकिन वह बिना किसी पूर्व सूचना या अनुमति के निर्धारित ड्यूटी से अनुपस्थित हो गया। आरोप है कि चुनावी ड्यूटी से गैरहाजिर रहने के दौरान वह अपने रिश्तेदार के चुनाव प्रचार में शामिल था। चुनाव जैसे संवेदनशील समय में पुलिसकर्मी का ड्यूटी छोड़कर चुनाव प्रचार में शामिल होना गंभीर लापरवाही और निष्पक्षता के विपरीत माना गया। मामले की जानकारी पुलिस अधीक्षक रोशन मीना तक पहुंचते ही उन्होंने तत्काल संज्ञान लेते हुए हेड कांस्टेबल मुरारी को निलंबित करने के आदेश जारी कर दिए। एसपी की इस सख्त कार्रवाई ने स्पष्ट कर दिया है कि पंचायत चुनाव के दौरान पुलिसकर्मियों को पूरी निष्पक्षता, अनुशासन और जिम्मेदारी के साथ अपनी ड्यूटी निभानी होगी। चुनावी प्रक्रिया को प्रभावित करने वाली किसी भी गतिविधि अथवा ड्यूटी में कोताही पर संबंधित पुलिसकर्मी के खिलाफ कठोर कार्रवाई की जाएगी।
Tags:

Post a Comment

0Comments

Post a Comment (0)

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!