सुंदरावली हत्याकांड में निष्पक्ष जांच एवं दोषियों के विरुद्ध कठोर कार्रवाई की मांग, विप्र फाउंडेशन ने मुख्यमंत्री के नाम जिला कलेक्टर को सौंपा ज्ञापन

AYUSH ANTIMA
By -
0


अलवर (देशबंधु जोशी): विप्र फाउंडेशन, जिला अलवर के प्रतिनिधिमंडल ने 13 नवंबर को ग्राम सुंदरावली, पंचायत समिति नगर में हुए बृजेश शर्मा हत्याकांड को लेकर राजस्थान के मुख्यमंत्री के नाम जिला कलेक्टर अलवर को ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन में बताया गया कि पंचायत चुनाव की रंजिश के चलते निर्दोष बृजेश शर्मा की निर्मम हत्या कर दी गई तथा उनके परिवार के अन्य सदस्यों पर भी लाठी-डंडों एवं पत्थरों से हमला किया गया, जिसमें परिवार के कई लोग घायल हुए हैं। यह घटना अत्यंत दुखद एवं निंदनीय है। विप्र फाउंडेशन ने मुख्यमंत्री से मांग की है कि प्रकरण की निष्पक्ष एवं उच्चस्तरीय जांच करवाई जाए, सभी नामजद आरोपियों को तत्काल गिरफ्तार किया जाए तथा दोषियों के विरुद्ध कठोरतम कानूनी कार्रवाई सुनिश्चित की जाए। साथ ही पीड़ित परिवार को पुलिस सुरक्षा एवं उचित आर्थिक सहायता प्रदान की जाए, ताकि परिवार को न्याय एवं सुरक्षा मिल सके। प्रतिनिधिमंडल ने कहा कि किसी भी प्रकार की राजनीतिक रंजिश या व्यक्तिगत विवाद में निर्दोष व्यक्ति की हत्या सभ्य समाज के लिए अत्यंत चिंताजनक है। विप्र फाउंडेशन पीड़ित परिवार के साथ मजबूती से खड़ा है तथा परिवार को न्याय दिलाने के लिए हरसंभव प्रयास करेगा। इस अवसर पर विप्र फाउंडेशन जिला अलवर के पदाधिकारी, कार्यकर्ता एवं समाज के अनेक गणमान्य लोग उपस्थित रहे। सभी ने एक स्वर में घटना की कड़ी निंदा करते हुए प्रशासन से शीघ्र एवं निष्पक्ष कार्रवाई की मांग की।
Tags:

Post a Comment

0Comments

Post a Comment (0)

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!