यूजीसी को लेकर कलराज मिश्र ने खोला मोर्चा: सत्यपाल मलिक की तरह राष्ट्र विरोधी कदम

AYUSH ANTIMA
By -
0


भारतीय जनता पार्टी में विरोध दर्ज करवाने का कोई स्थान नहीं है। जो भी किसी कानून या उसकी नितियों का विरोध करता है, वह राष्ट्र विरोधी की श्रेणी में आता है। कवि संपत सरल ने बहुत ही स्पष्ट भाषा मे मोदी युग की भारतीय जनता पार्टी की व्याख्या की है कि आपने किसी भाजपाई को हंसते हुए देखा है क्योंकि हंसना पार्टी विरोधी गतिविधि का हिस्सा है। विदित हो इन दिनों केन्द्र सरकार द्वारा लाये गये यूजीसी कानून के खिलाफ सवर्ण समाज लामबंद है और अपने स्तर पर आंदोलन भी कर रहा है। इस कानून को लेकर भारतीय जनता पार्टी में भी विरोध के स्वर सुनने को मिल रहे हैं। भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता व राजस्थान के पूर्व राज्यपाल कलराज मिश्र ने यूजीसी के नियमों को लेकर तीखा हमला बोला है। उनके अनुसार यूजीसी की नई गाइडलाइंस पूरी तरह असंवैधानिक है और यह संविधान के मौलिक अधिकारों (आर्टिकल 14,15 व 21) हनन करती है। यह नियम समाज और शिक्षण संस्थाओं मे समानता या न्याय दिलाने के बजाय अलगाववाद और जातिगत भेदभाव बढाने वाला है। उन्होंने मांग की है कि शिकायत दर्ज करने का अधिकार केवल कुछ वर्गों तक सिमित न हो बल्कि जाति या समुदाय से उपर उठकर यदि किसी भी छात्र के साथ भेदभाव होता है तो उसे भी शिकायत करने का समान अवसर मिलना चाहिए। इसके साथ ही झूठी शिकायत करने वालों के खिलाफ कार्यवाही व दंड का कोई प्रावधान नहीं है, जिसमें इसको शामिल करना चाहिए था। इसके साथ ही समान अवसर केन्द्र मे बनी शिकायत निवारण समितियों में समाज के सभी वर्गो का उचित प्रतिनिधित्व भी नहीं है।
आमतौर पर विपक्षी दलों के विरोध प्रदर्शन या उसकी नीतियों की आलोचना को सतारूढ़ भारतीय जनता पार्टी के समर्थक राष्ट्र विरोधी या देशद्रोही जैसी टिप्पणियों से जोड़कर प्रचारित करते हैं लेकिन अब भारतीय जनता पार्टी के दिग्गज नेता ने सार्वजनिक तौर पर सरकार के इस कानून को संविधान विरोधी व अलगाववाद को बढ़ावा देने वाला बताया है, तब क्या उसे भी भारतीय जनता पार्टी की नजरों में उसी तराजू से तौला जायेगा। सबका साथ सबका विकास का नारा देने वाली भारतीय जनता पार्टी का अब जातिगत आधार पर दरारें और असंतोष खुलकर सामने आ रहा है। अखिल भारतीय ब्राह्मण परिषद (रजि) के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष होने के नाते मैं माननीय कलराज मिश्र को साधुवाद देता हूं कि उन्होंने सवर्ण समाज के दर्द को समझा और खुलकर इस काले कानून का विरोध भी किया, जो हिम्मत किसी भी दल के सवर्ण समाज के मंत्री, सांसद या विधायक नहीं दिखा पाए। कलराज मिश्र के इस बयान से राजनीतिक विश्लेषको का मत है कि कहीं पूर्व राज्यपाल स्वर्गीय सत्यपाल मलिक की तरह उनका यह बयान कहीं राष्ट्र विरोधी कदम न करार दिया जाए।

Post a Comment

0Comments

Post a Comment (0)

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!