पावटा: भारत को पोलियो मुक्त बनाए रखने के संकल्प के तहत रविवार, 22 नवंबर से जिले में उप राष्ट्रीय पल्स पोलियो टीकाकरण अभियान की शुरुआत की गई। अभियान के तहत 0 से 5 वर्ष तक की आयु के सभी नौनिहालों को पोलियो रोधी दवा की खुराक पिलाने का लक्ष्य रखा गया है।
*पहले दिन 940 बच्चों को पिलाई दवा*
अभियान के पहले दिन उप जिला अस्पताल पावटा के अधीन आने वाले बूथों पर कुल 940 बच्चों को पोलियो की दवा पिलाई गई। बूथों पर सुबह से ही अभिभावकों में अपने बच्चों को दवा पिलवाने के लिए उत्साह देखने को मिला।
*डॉ.रवि कुमार बंसल की अपील*
उप जिला अस्पताल पावटा के प्रभारी डॉ.रवि कुमार बंसल ने पावटा के सभी अभिभावकों से अपील की है कि वे अपने 0 से 5 वर्ष तक के बच्चों को नजदीकी पोलियो बूथ पर ले जाकर दो बूंद जिंदगी की अवश्य पिलवाएं। उन्होंने कहा कि एक भी बच्चा छूटना नहीं चाहिए, तभी भारत पोलियो मुक्त बना रहेगा।
*टीम ने निभाई महत्वपूर्ण भूमिका*
डॉ.रवि कुमार बंसल ने उप जिला अस्पताल से एक टीम गठित की। जिसमें नोडल अधिकारी डॉ.एस.के. वर्मा व सुपरवाइजर कृपाशंकर शर्मा नर्सिंग ऑफिसर, सत्यनारायण गोंड नर्सिंग ऑफिसर, प्रहलाद आर्य नर्सिंग ऑफिसर ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। टीम के सदस्यों ने बूथों पर जाकर व्यवस्थाओं का जायजा लिया और बच्चों को दवा पिलाने में सहयोग किया।