पुलिस की लगातार दबिश के बीच नरेश मीणा का बड़ा ऐलान, 6 नवंबर को करेंगे सरेंडर

AYUSH ANTIMA
By -
0


टोंक (लालचंद माली): राजस्थान में किसान नेता नरेश मीणा एक बार फिर सुर्खियों में हैं। वनकर्मियों से कथित मारपीट और तोड़फोड़ के मामले में पुलिस उनकी तलाश में लगातार दबिश दे रही है। इसी बीच नरेश मीणा ने सोशल मीडिया पर वीडियो जारी कर 6 नवंबर को शाम 5 बजे बारां जिले के नाहरगढ़ थाने पहुंचकर गिरफ्तारी देने का ऐलान किया है। इससे पहले मंगलवार सुबह करीब 5 बजे पुलिस की भारी टीम उनके पैतृक गांव नयागांव पहुंची, लेकिन वे घर पर नहीं मिले। इस दौरान उनके पिता कल्याण सिंह मीणा ने घर में महिलाओं और बुजुर्गों की मौजूदगी का हवाला देते हुए पुलिस कार्रवाई पर नाराजगी जताई। गौरतलब है कि नाहरगढ़ रेंज कार्यालय में वनकर्मियों के साथ कथित मारपीट और तोड़फोड़ के मामले में पुलिस चार आरोपियों को गिरफ्तार कर चुकी है। अब 6 नवंबर को नरेश मीणा के प्रस्तावित सरेंडर पर सभी की नजरें टिकी हैं।
Tags:

Post a Comment

0Comments

Post a Comment (0)

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!