मानसरोवर पुलिस की बड़ी कार्रवाई: दो साल से फरार 5 हजार का इनामी वाहन चोर गिरफ्तार

AYUSH ANTIMA
By -
0


जयपुर (कार्यालय संवाददाता): मानसरोवर थाना पुलिस ने वाहन चोरी के मामले में पिछले दो साल से फरार चल रहे एक शातिर इनामी बदमाश को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है। आरोपी पर पुलिस की ओर से 5 हजार रुपये का इनाम घोषित था और वह मानसरोवर इलाके में ही अपनी पहचान छिपाकर रह रहा था। डीसीपी (साउथ) राजर्षिराज ने बताया कि गिरफ्तार आरोपी की पहचान अंबेडकर उर्फ मोडा (29) के रूप में हुई है। वह मूल रूप से मध्य प्रदेश के मुरैना जिले स्थित जौरा क्षेत्र के गांव गोपरा का रहने वाला है। पुलिस के अनुसार, आरोपी टाटा-एस वाहन चोरी के एक मामले में लंबे समय से वांछित चल रहा था और गिरफ्तारी से बचने के लिए लगातार अपने ठिकाने बदल रहा था।

*मुखबिर की सूचना पर बिछाया जाल*

पुलिस टीम को तकनीकी सहायता और मुखबिर तंत्र के जरिए सूचना मिली कि आरोपी मानसरोवर के सुमेर नगर इलाके में अपने परिवार के साथ पहचान छिपाकर रह रहा है। सूचना की पुष्टि होने के बाद मानसरोवर थाना पुलिस की विशेष टीम ने घेराबंदी कर उसे दबोच लिया।

*प्रदेश के कई जिलों में दर्ज हैं मुकदमे*

प्रारंभिक पूछताछ और आपराधिक रिकॉर्ड की जांच में सामने आया है कि आरोपी एक आदतन अपराधी है। उसके खिलाफ राजस्थान के विभिन्न जिलों के अलग-अलग पुलिस थानों में वाहन चोरी और अन्य संगीन धाराओं के तहत 19 से 20 आपराधिक मामले दर्ज हैं। पुलिस फिलहाल आरोपी से अन्य वारदातों के संबंध में गहन पूछताछ कर रही है।

Post a Comment

0Comments

Post a Comment (0)

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!