आरटीयू कोटा और मैथटेक थिंकिंग फाउंडेशन द्वारा फैकेल्टी डेवलपमेंट प्रोग्राम का हुआ आयोजन-51 फैकल्टी सदस्यों ने भाग लिया

AYUSH ANTIMA
By -
0


कोटा (श्रीराम इंदौरिया): राजस्थान टेक्निकल यूनिवर्सिटी, कोटा राजस्थान ने फाजिल्का, पंजाब स्थित 'मैथटेक थिंकिंग फाउंडेशन' के सहयोग से 26 अक्टूबर से 30 अक्टूबर, 2026 तक 5 दिवसीय ऑनलाइन माध्यम से "रिसर्च राइटिंग, जर्नल चयन और पब्लिशिंग प्रक्रिया के लिए रिस्पॉन्सिबल एआई विषय पर पांच दिवसीय 'फैकल्टी डेवलपमेंट प्रोग्राम' का आयोजन किया, जिसमें कुल 51 फैकल्टी सदस्यों ने सफलतापूर्वक हिस्सा लिया। यह कार्यक्रम राजस्थान टेक्निकल यूनिवर्सिटी के एचईएएस विभाग और मैकेनिकल इंजीनियरिंग विभाग तथा 'मैथटेक थिंकिंग फाउंडेशन' द्वारा संयुक्त रूप से आयोजित किया गया था। इसका उद्देश्य फैकल्टी सदस्यों, रिसर्च स्कॉलर्स और शुरुआती करियर वाले शोधकर्ताओं की रिसर्च राइटिंग, एकेडमिक कम्युनिकेशन और स्कॉलरली पब्लिशिंग क्षमताओं को मजबूत करना था। उद्घाटन समारोह में 'मैथटेक थिंकिंग फाउंडेशन' के प्रतिनिधि डॉ.मेहर चंद ने एकेडमिक सहयोग, रिसर्च क्षमता निर्माण और नई तकनीकों को जिम्मेदारी के साथ अपनाने के महत्व पर प्रकाश डाला। डॉ.सुनील पुरोहित ने उद्घाटन भाषण दिया और कार्यक्रम के शैक्षणिक विजन को साझा किया। प्रोफेसर जावेद खान ने 'रिस्पॉन्सिबल आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस', रिसर्च में उत्कृष्टता और एकेडमिक सहयोग के महत्व पर बात की। गुरु काशी यूनिवर्सिटी के डीन निदेशक डॉ.जावेद अहमद खान ने "रिसर्च पेपर स्ट्रक्चर की नींव" विषय पर एक सत्र लिया। एमएनआईटी जयपुर में गणित विभाग की प्रमुख और एसोसिएट प्रोफेसर डॉ.रितु अग्रवाल ने "एकेडमिक राइटिंग प्रोसेस" पर एक सत्र संचालित किया। उन्होंने रिसर्च राइटिंग वर्कफ़्लो, मैन्युस्क्रिप्ट की रूपरेखा तैयार करने, पैराग्राफ विकसित करने, कोलैबोरेटिव राइटिंग, सह-लेखकों के प्रबंधन, वर्ज़न कंट्रोल और एआई टूल्स के ज़िम्मेदार उपयोग पर चर्चा की। बठिंडा स्थित बाबा फरीद कॉलेज ऑफ़ इंजीनियरिंग एंड टेक्नोलॉजी के भौतिक और गणितीय विज्ञान विभाग के डॉ.मेहर चंद ने "अकादमिक लेखन शैली, नैतिकता और ईमानदारी" विषय पर एक सत्र लिया। निम्स यूनिवर्सिटी के माइक्रोबायोलॉजी विभाग की डॉ.पूजा शर्मा ने "जर्नल का चयन और पांडुलिपि-जर्नल का मिलान" विषय पर एक सत्र लिया। डॉ.पूजा शर्मा व्याख्यान—"पॉलिशिंग, सबमिशन और पीयर रिव्यू"—के साथ इस कार्यक्रम के तकनीकी सत्र संपन्न हुए।
Tags:

Post a Comment

0Comments

Post a Comment (0)

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!