क्रिकेट के मैदान में गरजेगा गर्ग समाज का युवा जोश, 4 से 7 नवंबर तक रानीवाड़ा में होगा महा मुकाबला

AYUSH ANTIMA
By -
0


रानीवाड़ा/जालौर (महेन्द्र देवासी): गर्ग समाज के युवाओं में खेल भावना, आपसी भाईचारे और सामाजिक एकता को बढ़ावा देने के उद्देश्य से श्री गर्गाचार्य क्रिकेट प्रतियोगिता (जीपीएल-2026) के नवम संस्करण का आयोजन 4 से 7 नवंबर तक किया जाएगा। प्रतियोगिता रानीवाड़ा क्षेत्र के जालेरा कल्ला गांव में राजकीय महाविद्यालय के समीप स्थित श्री आपेश्वर खेल मैदान में आयोजित होगी। इसमें जालोर, सिरोही सहित गुजरात के बनासकांठा जिले के विभिन्न क्षेत्रों की टीमें भाग लेकर अपनी खेल प्रतिभा का प्रदर्शन करेंगी। प्रतियोगिता को लेकर समाज के युवाओं और खेल प्रेमियों में खासा उत्साह नजर आ रहा है। समस्त गर्ग समाज पंच परगणा के तत्वावधान में आयोजित इस चार दिवसीय क्रिकेट प्रतियोगिता में खिलाड़ियों को अपनी प्रतिभा दिखाने का अवसर मिलेगा। प्रतियोगिता में विजेता टीम को 15 हजार रुपए नकद एवं ट्रॉफी, उप विजेता टीम को 11 हजार रुपए नकद एवं ट्रॉफी तथा तृतीय स्थान प्राप्त करने वाली टीम को 5 हजार रुपए नकद पुरस्कार देकर सम्मानित किया जाएगा।

*दीपावली स्नेह मिलन समारोह में जुटेंगे समाजबंधु*

प्रतियोगिता के साथ दीपावली स्नेह मिलन एवं सामाजिक समारोह का भी आयोजन होगा। इसमें राजस्थान सरकार के मुख्य सचेतक एवं मंत्री जोगेश्वर गर्ग सहित क्षेत्र के स्थानीय जनप्रतिनिधि शिरकत करेंगे। समारोह में समाज के विभिन्न क्षेत्रों से आए समाजबंधु एक-दूसरे को दीपावली की शुभकामनाएं देंगे। साथ ही सामाजिक एकता, संगठनात्मक मजबूती और आपसी भाईचारे को बढ़ावा देने पर विचार-विमर्श होगा।

*नॉकआउट पद्धति से होंगे मुकाबले, लाइव प्रसारण की रहेगी सुविधा*

आयोजन कमेटी के अनुसार प्रतियोगिता के सभी मुकाबले नॉकआउट पद्धति से खेले जाएंगे। शुरुआती मुकाबले 8 ओवर के होंगे, जिनमें 2 ओवर का पावर-प्ले निर्धारित किया गया है। वहीं सेमीफाइनल और फाइनल मुकाबले 10 ओवर के होंगे तथा इनमें 3 ओवर का पावर-प्ले रहेगा। प्रतियोगिता की विशेष बात यह है कि सभी मैचों का लाइव प्रसारण किया जाएगा, जिससे मैदान में उपस्थित दर्शकों के साथ दूर-दराज बैठे खेल प्रेमी भी मुकाबलों का सीधा आनंद उठा सकेंगे।

*युवाओं को एक मंच पर लाने की अनूठी पहल*

प्रतियोगिता का मुख्य उद्देश्य गर्गाचार्य समाज के युवाओं को खेल के माध्यम से एक मंच पर जोड़ना, सामाजिक समरसता और आपसी सहयोग की भावना को मजबूत करना तथा ग्रामीण अंचलों में छिपी खेल प्रतिभाओं को आगे बढ़ने का अवसर प्रदान करना है। ऐसे आयोजन युवाओं में अनुशासन, नेतृत्व क्षमता, टीम भावना और सकारात्मक प्रतिस्पर्धा की भावना विकसित करने में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। आयोजन कमेटी ने समाज के भामाशाहों, युवाओं, समाजबंधुओं एवं खेल प्रेमियों से अधिकाधिक संख्या में पहुंचकर खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन करने तथा प्रतियोगिता को सफल बनाने में सहयोग करने की अपील की है।

Post a Comment

0Comments

Post a Comment (0)

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!