रानीवाड़ा में पर्चों की बारिश, 29 वार्डों के लिए 43 दावेदार मैदान में

AYUSH ANTIMA
By -
0



रानीवाड़ा/जालौर (महेन्द्र देवासी): पंचायतीराज आम चुनाव 2026 को लेकर रानीवाड़ा पंचायत समिति क्षेत्र में राजनीतिक सरगर्मियां तेज हो गई हैं। पंचायत समिति के 29 वार्डों में चुनावी मुकाबले की तस्वीर उभरने लगी है। नामांकन प्रक्रिया के तहत 2 और 3 नवंबर को 20 वार्डों में कुल 43 प्रत्याशियों ने अपने नामांकन पत्र दाखिल किए। भाजपा और कांग्रेस के बीच सीधी राजनीतिक टक्कर के साथ भारत आदिवासी पार्टी तथा निर्दलीय प्रत्याशियों की मौजूदगी ने कई वार्डों में चुनावी समीकरण रोचक बना दिए हैं। नामांकन के दूसरे दिन 3 नवंबर को विशेष रूप से कई वार्डों में गहमागहमी देखने को मिली। वार्ड संख्या 2, 3, 26 और 28 में तीन से चार दावेदारों के मैदान में उतरने से मुकाबला दिलचस्प हो गया है। वहीं, कुछ वार्डों में एक ही परिवार से दो-दो नामांकन सामने आने से भी राजनीतिक चर्चाएं तेज हो गई हैं। 2 नवंबर को वार्ड संख्या 24 से दरगाराम भील ने भाजपा, वार्ड 26 से झमकुदेवी भील ने भारत आदिवासी पार्टी, वार्ड 17 से परखाराम कल्बी ने कांग्रेस तथा वार्ड 3 से हिमताराम प्रजापत ने निर्दलीय प्रत्याशी के रूप में नामांकन दाखिल किया। 3 नवंबर को वार्ड 2 में भैराराम ने कांग्रेस तथा लाभू और रामेश्वरी ने भाजपा से नामांकन भरा। वार्ड 3 में मोहनी देवी ने कांग्रेस और निर्दलीय दोनों रूपों में नामांकन दाखिल किया, जबकि अणसी ने भाजपा से पर्चा भरा। वार्ड 10 में राधा और सीतादेवी दोनों कांग्रेस से मैदान में उतरीं। वार्ड 11 में शेरू ने कांग्रेस और आसूलाल ने भाजपा से नामांकन दाखिल किया। वार्ड 14 में पंखु ने भाजपा तथा बसंति ने कांग्रेस से, वार्ड 17 में सुकी और ईश्वरलाल ने भाजपा से, वार्ड 21 में कंवर ने भाजपा तथा हेतल देवी ने निर्दलीय, वार्ड 26 में कमला ने कांग्रेस, मीना कुमारी ने भाजपा तथा हुआ और मीना कुमारी ने निर्दलीय प्रत्याशी के रूप में नामांकन दाखिल किया। वार्ड 28 में हरिया देवी ने भाजपा, रतन राजपूत ने कांग्रेस तथा बादली ने निर्दलीय प्रत्याशी के रूप में ताल ठोकी। वार्ड 29 में मफी ने भाजपा और रमिला ने कांग्रेस से नामांकन भरा। इसके अलावा वार्ड 1, 4, 7, 12, 13, 15, 16, 18, 19, 20, 22, 23 और 27 में भी प्रत्याशियों ने अपने नामांकन दाखिल किए हैं।फिलहाल नामांकन के साथ चुनावी मुकाबले की प्रारंभिक तस्वीर सामने आई है। नामांकन पत्रों की जांच और नाम वापसी की प्रक्रिया पूरी होने के बाद ही प्रत्याशियों की अंतिम स्थिति स्पष्ट होगी। इसके बाद रानीवाड़ा पंचायत समिति के चुनावी रण में मुकाबले की वास्तविक तस्वीर सामने आएगी।

Post a Comment

0Comments

Post a Comment (0)

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!