अलवर: राष्ट्रीय सवर्ण दल (रजि.) के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ.आर.सी. गुप्ता से देशबन्धु जोशी की दूरभाष पर हुई चर्चा के अनुसार आरती गुप्ता ने बताया कि दल राजस्थान में पिछले कई वर्षों से सक्रिय है। विधानसभा चुनाव में भी उनके उम्मीदवार लड़े हैं, अब हमारा निकट भविष्य में हमारे संगठन की प्रदेश कार्यकारिणी जिला संगठन आगामी 2028 विधानसभा चुनावों को लेकर संगठन विस्तार और राजनीतिक गतिविधियों की तैयारी कर रहा है, जिसमें और गति लानी होगी। पार्टी की विचारधारा में सदस्यता अभियान व्यापक अभियान चलाना होगा। डॉ.गुप्ता ने कहा कि वर्तमान राजनीतिक व्यवस्था में आरक्षण नीति, बिना निष्पक्ष जांच गिरफ्तारी, यूजीसी नियमों तथा जातिगत भेदभाव जैसे विषयों पर गंभीर चिंतन आवश्यक है। जातिगत विभाजन और वोट बैंक की राजनीति सामाजिक समरसता एवं लोकतांत्रिक मूल्यों को कमजोर कर रही है। राष्ट्रीय सवर्ण दल स्वतंत्र अभिव्यक्ति, निष्पक्ष न्याय, समान अवसर और गुप्त मतदान की स्वतंत्रता के लिए प्रतिबद्ध है। दल का उद्देश्य राजनीतिक स्वतंत्रता एवं सामाजिक समरसता के विचारों को जन-जन तक पहुंचाना है। राजस्थान में 2028 विधानसभा चुनाव की तैयारी हेतु संगठन को मजबूत किया जाएगा। चुनाव लड़ने के इच्छुक समर्पित युवा, महिलाएं एवं जागरूक साथी संगठन से जुड़कर राजनीतिक परिवर्तन के अभियान में सहयोग और समर्थन प्रदान करें।
राष्ट्रीय सवर्ण दल राजस्थान में 2028 विधानसभा चुनाव की करेगा तैयारी: डॉ.आर.सी. गुप्ता
By -
November 26, 2026
0
Tags: