पंचायतीराज संस्थाओं के आम चुनाव-2026

AYUSH ANTIMA
By -
0



रानीवाड़ा/जालोर (महेन्द्र देवासी) राज्य निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार पंचायतीराज संस्थाओं के आम चुनाव-2026 के तहत जिले की आहोर, जालोर, भाद्राजून, सायला, भीनमाल, उम्मेदाबाद, जसवंतपुरा, सांचौर, चितलवाना, भादरूणा, सरवाना, रानीवाड़ा, बागोड़ा एवं सरनाऊ पंचायत समितियों के सदस्यों व जिला परिषद जालोर के सदस्य पदों के निर्वाचन के लिए मतगणना जिला मुख्यालय स्थित वीर वीरमदेव स्नातकोत्तर राजकीय महाविद्यालय जालोर में 20 नवंबर को सुबह 8 बजे से आरंभ होगी। मतगणना के दौरान भी संबंधित क्षेत्र में नियमानुसार सूखा दिवस प्रभावी रहेगा।
मतगणना से पूर्व संबंधित पंचायत समिति क्षेत्र के रिटर्निंग अधिकारियों द्वारा मान्यताप्राप्त राजनैतिक दलों की उपस्थिति में सुबह 7 बजे स्ट्राँग रूम खुलवाये जाएंगे।

Post a Comment

0Comments

Post a Comment (0)

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!