झुंझुनूं में पंचायत चुनाव का तीसरा चरण: 107 पंचायतों में सरपंच पद के 400 से ज्यादा दावेदार, 5 नवंबर को वोटिंग

AYUSH ANTIMA
By -
0


झुंझुनूं (राजेन्द्र शर्मा झेरलीवाला): जिले में पंचायत चुनाव के तीसरे चरण को लेकर गांवों में चुनावी सरगर्मियां तेज हो गई हैं। चार पंचायत समितियों की 107 ग्राम पंचायतों में सरपंच पद के लिए अब तक 400 से अधिक संभावित दावेदार सामने आ चुके हैं। कई पंचायतों में अभी और नाम सामने आने की संभावना है, जबकि कुछ गांवों में एक ही नाम पर सहमति बनाने के प्रयास भी शुरू हो गए हैं। 

* कहां-कहां चुनाव: तीसरे चरण में नवलगढ़, गोठड़ा, उदयपुरवाटी और गुढ़ागौड़जी पंचायत समितियों की ग्राम पंचायतों में चुनाव होंगे। इनमें सबसे ज्यादा 32 ग्राम पंचायतें गुढ़ागौड़जी में और सबसे कम 24 पंचायतें उदयपुरवाटी में हैं। 
* चुनाव कार्यक्रम: 5 नवंबर: सरपंच और वार्ड पंच पदों के लिए मतदान।
* 6 नवंबर: उपसरपंच का चुनाव

Post a Comment

0Comments

Post a Comment (0)

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!