70 करोड़ के नकली सिक्के खपाने वाला शातिर गिरफ्तार, 5 साल तक रह चुका है प्रमुख प्रतिनिधि

AYUSH ANTIMA
By -
0

मधुबनी/बिहार/सहारनपुर/यूपी: 70 करोड़ रुपये के नकली सिक्के बाजार में खपाने वाले बड़े गिरोह का भंडाफोड़ हुआ है। इस मामले में मधुबनी बिहार के रहने वाले संतोष चौरसिया उर्फ जनार्दन समेत 5 लोगों को सहारनपुर पुलिस ने गिरफ्तार किया है।

पुलिस का बड़ा खुलासा


- गिरोह रोजाना 10 से 12 हजार नकली 20 रुपये के सिक्के बनाता था।

- अब तक बाजार में करीब 70 करोड़ रुपये के नकली सिक्के खपाए जा चुके हैं।

- नकली सिक्के शराब के ठेकों, टोल प्लाजा और छोटी दुकानों पर खपाए जाते थे।

- पुलिस ने 6400 नकली सिक्के, 6 सिक्का बनाने की मशीन और 5 डाई बरामद की हैं।



गिरोह की कहानी


पुलिस के मुताबिक गिरोह का सरगना उपकार लूथरा है जो पहले सुनार का काम करता था और 2001 से नकली सिक्के के धंधे में है। जेल में रहने के दौरान सभी आरोपियों की मुलाकात हुई और वहीं से इस नेटवर्क की प्लानिंग की गई। आरोपी संतोष चौरसिया 5 साल तक प्रमुख प्रतिनिधि भी रह चुका है। पुलिस अब बरामद रजिस्टरों और मोबाइल फोन की जांच कर रही है। बिहार के मधुबनी से जुड़ी बड़ी खबर, 70 करोड़ के नकली सिक्के खपाने वाले गिरोह का शातिर सदस्य गिरफ्तार हुआ है। आरोपी 5 साल तक प्रमुख प्रतिनिधि रह चुका है। सहारनपुर पुलिस ने 5 लोगों को गिरफ्तार कर 6400 नकली सिक्के और मशीनें बरामद की हैं। गिरोह रोज 12 हजार नकली सिक्के बनाकर शराब ठेकों और टोल प्लाजा पर खपाता था।

Post a Comment

0Comments

Post a Comment (0)

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!