बहरोड़ (संदीप भारद्वाज): बैठक में मुख्य अतिथि के रूप में कार्यवाहक ब्लॉक शिक्षा अधिकारी गजेन्द्र यादव मौजूद रहे। उन्होंने विद्यालयों में शिक्षा की गुणवत्ता सुधारने और सरकारी योजनाओं का लाभ पात्र बच्चों तक पहुंचाने पर जोर दिया। बैठक को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि पालनहार योजना के अंतर्गत आने वाले बच्चों की पहचान कर उन्हें योजना का लाभ दिलाने के लिए विशेष प्रयास किए जाएं। साथ ही ‘हरियालो राजस्थान’ अभियान के तहत अधिक से अधिक पौधारोपण कर पर्यावरण संरक्षण में विद्यालयों की सक्रिय भागीदारी सुनिश्चित करने की बात कही। समीक्षा बैठक में विभिन्न बिंदुओं पर विस्तार से चर्चा की गई। इसमें सत्र 2026-27 के नामांकन की स्थिति, पालनहार योजना की प्रगति रिपोर्ट, हरियालो राजस्थान के तहत वृक्षारोपण की तैयारियां, पीडब्ल्यूडी द्वारा विद्यालय भवनों के सुरक्षा ऑडिट से जुड़ी जानकारी, पिंक व ब्ल्यू टैबलेट वितरण एवं रिपोर्ट, तथा प्रवेशोत्सव अभियान के द्वितीय चरण की कार्ययोजना शामिल रही।
अधिकारियों ने सभी प्रधानाचार्यों को निर्देश दिए कि वे विद्यालयों में अधिक से अधिक नामांकन सुनिश्चित करें और सरकार की योजनाओं को प्रभावी ढंग से लागू करें। इस दोरान रामकला यादव, हंसराज आरपी, राकेश यादव आरपी, प्रधानाचार्य महीपाल यादव, रमेश मेहता, नरेंद्र यादव, विजय सिंह यादव, विरप्रभा यादव, प्रकाश यादव, पींकी यादव, सरोज यादव, सहित प्रधानाचार्य उपस्थित रहे।