श्रीडूंगरगढ़ में लाभार्थी सम्मेलन और जनसुनवाई सोमवार को

AYUSH ANTIMA
By -
0


बीकानेर (तोलाराम मारु): खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति मंत्री सुमित गोदारा द्वारा सोमवार को पंचायत समिति श्रीडूंगरगढ़ में लाभार्थी सम्मेलन और जनसुनवाई कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा। इस दौरान गोदारा एनएफएसए लाभार्थियों से संवाद करेंगे। गोदारा ने बताया कि लाभार्थी सम्मेलन दोपहर 12 से 2 बजे तक होगा। इसके बाद जनसुनवाई आयोजित की जाएगी। इसमें समस्त प्रशासनिक अधिकारी मौजूद रहेंगे। उल्लेखनीय है कि श्री गोदारा द्वारा प्रत्येक माह की 15 तारीख को विधानसभा वार लाभार्थी सम्मेलन और जनसुनवाई कार्यक्रम आयोजित किया जा रहे हैं। इस दौरान एनएफएसए के लाभार्थियों से संवाद किया जाता है। गोदारा द्वारा अब तक नोखा और खाजूवाला में लाभार्थी सम्मेलन आयोजित की जा चुके हैं। इसी श्रृंखला में श्रीडूंगरगढ़ में यह कार्यक्रम आयोजित हो रहा है। श्री गोदारा के नेतृत्व में प्रदेश में चले गए गिव अप अभियान के तहत 82 लाख लोगों ने स्वेच्छा से राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा योजना के लाभ का परित्याग किया, जिसके बाद 83 लाख नए लाभार्थियों को योजना का लाभ दिया गया है।

Post a Comment

0Comments

Post a Comment (0)

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!