जयपुर: केन्द्र एवं राज्य सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं, विकास कार्यों और उपलब्धियों को आमजन तक पहुंचाने के उद्देश्य से सूचना केन्द्र में आयोजित ‘12 वर्ष विश्वास के, विकास के, जनकल्याण के’ विषयक तीन दिवसीय प्रदर्शनी का रविवार को समापन हुआ। केन्द्र व राज्य सरकार द्वारा विभिन्न क्षेत्रों में किए गए विकास कार्यों, जनहितकारी योजनाओं तथा उपलब्धियों को आकर्षक डिजाइनों, फोटो और सूचना सामग्री के माध्यम से प्रदर्शित किए जाने की सराहना सभी ने की। उप निदेशक सूचना एवं जनसंपर्क हेमन्त सिंह ने बताया कि सूचना एवं जनसम्पर्क विभाग द्वारा तीन दिवसीय इस प्रदर्शनी का आयोजन केंद्र और राज्य सरकार द्वारा विभिन्न क्षेत्रों में किए गए विकास कार्यों, केन्द्र एवं राज्य सरकार की जनहितकारी योजनाओं तथा उपलब्धियों की जानकारी युवाओं, विद्यार्थियों एवं आमजन को देने के उद्देश्य से 12 से 14 जून तक किया गया।
3/related/default