बीकानेर: जिला पुलिस कप्तान की ओर से चलाए जा रहे ऑपरेशन नीलकंठ के तहत मुक्ता प्रसाद नगर थाना पुलिस ने 10 ग्राम अवैध हेरोइन चिट्टा के साथ एक तस्कर को गिरफ्तार किया है। थानाधिकारी विजेंद्र कुमार सीला के नेतृत्व में टीम रेलवे कॉलोनी रोड पर मुर्गा ग्राउंड के पास गश्त कर रही थी। इसी दौरान एक शख्स पुलिस को देखकर भागने लगा, घेराबंदी कर उसे पकड़ा गया। आरोपी सर्वोदय बस्ती निवासी 34 वर्षीय लियाकत अली उर्फ नावेद उर्फ एनडी है। तलाशी में इसके कब्जे से 10 ग्राम हेरोइन बरामद हुई। एनडीपीएस एक्ट में मामला दर्ज कर जांच उपनिरीक्षक गौरव बोहरा को सौंपी गई है। कार्रवाई टीम में उपनिरीक्षक रतनाराम, सुजनी, सुरेन्द्र कुमार, बलवीर सिंह, कैलाश व छगनलाल शामिल रहे।
3/related/default