झुंझुनू (राजेन्द्र शर्मा झेरलीवाला): शेखावाटी की तपती गर्मी और लू के थपेड़ों के बीच विद्यार्थियों और आमजन को शीतल जल उपलब्ध करवाने के पुनीत उद्देश्य से एक सराहनीय पहल की गई है। सामाजिक संस्था लायंस क्लब झुंझुनू एवं श्री श्याम आशीर्वाद सेवा संस्था के संयुक्त तत्वाधान में चलाए जा रहे 'जल सेवा अभियान' के अंतर्गत गुरुवार को श्री राधेश्याम आर मोरारका राजकीय महाविद्यालय झुंझुनू में वाटर कूलर का भव्य लोकार्पण संपन्न हुआ। यह वाटर कूलर झुंझुनू निवासी सूरत प्रवासी स्व.श्रीमती सुमित्रा देवी बंका एवं स्वर्गीय श्री कैलाश चंद बंका की पावन स्मृति में उनके सुपुत्र बुलिश बंका एवं सुपौत्र पुलकित बंका के सौजन्य से भेंट किया गया है। गुरुवार सुबह 11.15 बजे आयोजित इस समारोह में क्षेत्र के अनेक गणमान्य व्यक्ति, समाजसेवी और शिक्षाविद् उपस्थित रहे। कार्यक्रम के दौरान दोनो संस्थाओ के पदाधिकारियों द्वारा कॉलेज के प्राचार्य, सह-प्राचार्य एवं प्रोफेसरों का दुपट्टा ओढ़ाकर एवं प्रतीक चिन्ह भेंटकर आत्मीय स्वागत किया गया।
3/related/default