बीकानेर (जय नारायण बिस्सा): बीकानेर जिला दवा विक्रेता संघ (रजि.) बीकानेर के रजत जयंती कार्यक्रम के साथ साथ चुनाव प्रक्रिया बीकानेर जिला उद्योग संघ कार्यालय में सम्पन्न हुई। मुख्य चुनाव अधिकारी अनन्तवीर जैन एवं सहायक चुनाव अधिकारी सत्यदेव शर्मा ने बताया कि दवा व्यवसाइयों ने एकजुटता का परिचय देते हुए आपसी सौहार्द से निर्विरोध चुनाव प्रक्रिया करवाकर संदेश दिया। इस चुनाव प्रक्रिया के दौरान जिला अध्यक्ष जगदीश सिंह चौधरी, उपाध्यक्ष राजेन्द्र सिंह, सचिव नीरज तिवारी, सहसचिव आनंद सारस्वत, कोषाध्यक्ष मुरली अग्रवाल एवं कार्यकारिणी सदस्य के रूप में सोनू तंवर, श्याम जोशी, रणजीत उपाध्याय, मनफूल चौधरी, राजेन्द्र गुप्ता, उदेश खत्री निर्विरोध निर्वाचित हुए। गवर्निंग बॉडी अध्यक्ष महावीर पुरोहित, संभाग अध्यक्ष पवन कुमार ओझा तथा महासचिव सचिन गुप्ता ने बताया कि कार्यकारिणी सदस्य मनफूल चौधरी का युवा वाहिनी के अध्यक्ष के रूप में निर्वाचन किया गया है। साथ ही दवा व्यवसाइयों द्वारा नशामुक्ति के खिलाफ नारा देश से प्यार नशे पर वार दते हुए बताया कि हमारा जिला, हमारा राज्य और हमारा राष्ट्र नशा मुक्त हो। इसी संदर्भ में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को अंग्रेजो के समय से चले आ रहे ड्रग एक्ट की वजह से बहुत सी समस्या हो रही है, उसमें परिवर्तन करना और समाज को नशा मुक्त करने का निवेदन किया गया। आज के कार्यक्रम में पूरे जिले से पधारे केमिस्ट बंधु ने अपनी उपस्थिति दर्ज कराई। कार्यक्रम में उपस्थित युवाओं ने यह निश्चय किया कि नशा मुक्त जिला और नशा मुक्त देश बनाएंगे। संभाग अध्यक्ष पवन कुमार ओझा ने संगठन शक्ति के बारे में प्रकाश डालते हुए सभी जन से अनुरोध किया कि संघ शक्ति को सर्वोपरि रखते हुए सकारात्मक सोच के साथ संस्था के विकास और विस्तार को महत्त्व देना होगा। संघ के अध्यक्ष जगदीश सिंह चौधरी और अध्यक्ष गवर्निंग बॉडी महावीर पुरोहित ने सबका धन्यवाद ज्ञापित किया। कार्यक्रम के बाद प्रेस वार्ता का आयोजन किया गया, जिसमें संघ के उद्देश्य व नशा मुक्ति के बारे में विस्तार से बताया गया। संघ के वरिष्ठ सदस्य एवं सचिव कंपनी मामलात आलोक प्रताप सिंह ने यह आश्वासन दिया कि उनकी ओर से हर कार्यक्रम में तन, मन और धन से सहयोग जारी रहेगा। रजत जयंती जैसे कार्यक्रम समय-समय पर होना अति आवश्यक है। संघ के प्रवक्ता सुशील कुमार मतड ने सभी का धन्यवाद ज्ञापित किया।
3/related/default