इस रेस्टोरेंट में हो रही थी अनैतिक गतिविधि, संचालक सहित पांच गिरफ्तार

AYUSH ANTIMA
By -
0


बीकानेर: शहर में स्पा सेन्टरों व रेस्टोरेंटों में संदिग्ध गतिविधियों के मामले ज्यादा प्रकाश में आने लगे है। जिसकी शिकायतों के बाद पुलिस भी ऐसी गतिविधियों का संचालन करने वाले संचालकों के खिलाफ सख्त हो गई है। पिछले डेढ माह से लगातार शहर के अलग अलग थाना पुलिस की टीम ने संदिग्ध गतिविधियों को संचालित करने वाले स्पा सेन्टरों, होटल व रेस्टोरेंट पर छापेमारी कर युवक-युवतियों को पकड़ा है। बुधवार को शहर के सदर थाना पुलिस ने कार्रवाई करते हुए एक रेस्टोरेंट पर दबिश दी। बताया जा रहा है कि नगर निगम के पास स्थित एक रेस्टोरेंट पर अचानक रेड की कार्रवाई से हडक़ंप मच गया। कार्रवाई के दौरान पुलिस ने बाहरी राज्यों से आए दो महिलाओं और दो पुरुषों को मौके से पकड़ा, साथ ही रेस्टोरेंट मैनेजर को भी हिरासत में लिया गया। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, रेस्टोरेंट में दो बाहरी जोड़ों को ठहराया गया था, जिनमें एक महिला और पुरुष असम के निवासी बताए जा रहे हैं, जबकि दूसरी महिला व पुरुष हरियाणा और झारखंड से जुड़े हुए हैं। दोनों महिलाओं को सुरक्षा के मद्देनजर पीबीएम अस्पताल स्थित सखी सेंटर भेजा गया है। वहीं रेस्टोरेंट मैनेजर सहित दोनों पुरुषों को शांतिभंग के आरोप में गिरफ्तार किया गया। बता दें कि इससे पहले कोटगेट, कोतवाली थाना पुलिस ने भी इस प्रकार की कार्रवाई कर युवक-युवतियों व दलाल को दबोचा था।

Post a Comment

0Comments

Post a Comment (0)

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!