जयपुर: वित्तीय वर्ष 2024-25, 2025-26 व 2026-27 की लंबित बजट घोषणाओं की समीक्षा बैठक जिला कलक्टर संदेश नायक ने बुधवार को कलेक्ट्रेट सभागार में की। उन्होंने बजट घोषणाओं को निर्धारित समयावधि में पूर्ण करने वाले विभागीय अधिकारियों की प्रशंसा करने के साथ-साथ जिन विभागीय अधिकारियों द्वारा उक्त बजट घोषणाओं को पूर्ण नहीं किया गया है उन्हें शीघ्र बजट घोषणाओं की पूर्ति करने के लिए निर्देशित किया है। उन्होंने एक से अधिक विभागों की बजट घोषणाओं के संबंध में आपसी समन्वय के साथ कार्य करते हुए उन्हें पूर्ण करने के निर्देश संबंधित विभागीय अधिकारियों को दिए हैं। जिला कलक्टर ने उक्त बजट घोषणाओं के क्रियान्वयन के लिए आवश्यक भूमि आवंटन के संबंध में भी संबंधित विभागीय अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश प्रदान किए हैं। इस दौरान बिजली, पानी, सड़क, चिकित्सा, शिक्षा आदि से संबंधित बजट घोषणाओं की जानकारी के संबंध में विभागीय अधिकारियों ने व्यक्तिगत एवं वीसी के माध्यम से जिला कलक्टर को अवगत करवाया।
जिला कलक्टर ने की बजट घोषणाओं की समीक्षा: दिए लंबित घोषणाओं को शीघ्र पूर्ण करने के निर्देश
By -
May 20, 2026
0
Tags: