पिलानी (राजेन्द्र शर्मा झेरलीवाला): बिरला स्कूल, पिलानी 'डे विंग सीनियर' के सभागार में बिट्स की विषय विशेषज्ञ डॉ.शिखा जोशी ने छात्र-छात्राओं एवं अध्यापक-अध्यापिकाओं के लिए 'भाषा एवं मौखिक शोषण' विषय पर दो सत्रों का शानदार आयोजन किया। प्रथम सत्र में कक्षा 10 से 12 के विद्यार्थियों ने भाग लिया, जबकि द्वितीय सत्र में कक्षा 6 से 9 के छात्र-छात्राओं ने सक्रिय सहभागिता दर्ज की। विद्यालय के सभागार में आयोजित इस कार्यक्रम का शुभारंभ डॉ.शिखा जोशी को पुष्पगुच्छ भेंटकर हुआ। विषय विशेषज्ञ डॉ.शिखा जोशी ने भाषा के सकारात्मक एवं नकारात्मक प्रभावों पर प्रकाश डालते हुए मौखिक शोषण के दुष्परिणामों, उसके मनोवैज्ञानिक प्रभावों तथा रोकथाम के उपायों पर विस्तार से चर्चा की। छात्र-छात्राओं ने जिज्ञासापूर्ण प्रश्नों के माध्यम से सत्र को और अधिक रोचक बना दिया। कार्यक्रम के अंत में विद्यालय के प्रधानाध्यापक सुरेन्द्र प्रकाश आनंद ने अपने मौलिक विचार व्यक्त करते हुए छात्रों को नैतिक मूल्यों की महत्ता पर बल दिया। उन्होंने कहा कि यह आयोजन विद्यालय के शैक्षिक उत्थान की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम सिद्ध होगा, जो छात्रों में स्वस्थ संवाद की संस्कृति को प्रोत्साहित करेगा। उन्होंने डॉ.शिखा जोशी के प्रति हार्दिक धन्यवाद ज्ञापित किया। कार्यक्रम के समापन पर कार्यक्रम की अतिथि डॉ.शिखा जोशी को स्मृति चिन्ह भेंट किया गया।
बिरला स्कूल, पिलानी में "भाषा एवं मौखिक शोषण" विषय पर एक विशेष सत्र का आयोजन
By -
May 09, 2026
0
Tags: