पिलानी (राजेन्द्र शर्मा झेरलीवाला): महात्मा गांधी राजकीय विद्यालय-डुलानियां में मंगलवार को बोर्ड परीक्षा-2026 में कक्षा 10वीं एवं 12वीं में उत्कृष्ट परीक्षा परिणाम प्राप्त विद्यार्थियों का प्रतिभा सम्मान समारोह का आयोजन मुख्य ब्लॉक शिक्षा अधिकारी सुमन चौधरी एवं ACBEO प्रेमचंद खन्ना के मुख्य आतिथ्य में किया गया। संस्था प्रधान सुनीता ने बताया कि उत्कृष्ट परीक्षा परिणाम बोर्ड कक्षा 12वीं के विशाल सोनी, नवदीप सुनिया, बिन्नु कुमारी एवं बोर्ड परीक्षा कक्षा 10वीं से वंश, आशीष कुमार, विनय का अतिथियों के द्वारा साफा, माला, प्रतीक चिन्ह एवं मिठाई खिलाकर किया गया। प्रवेशोत्सव अभियान के तहत नवप्रवेशी विद्यार्थियों का मुख्य ब्लॉक शिक्षा अधिकारी सुमन चौधरी, प्रेमचंद खन्ना एवं प्रधानाचार्य सुनीता ने माल्यार्पण कर स्वागत किया। सुमन चौधरी ने अभिभावकों से सरकारी विद्यालय में सरकार की ओर से सुविधाओं पर विस्तार से प्रकाश डालते हुए अधिकाधिक नामांकन पर जोर दिया। कार्यक्रम प्रभारी व्याख्याता राजेन्द्र कुमार ने पधारे हुए अभिभावकों से नियमित विद्यार्थियों को स्कूल भेजना एवं विद्यालय का हरसंभव सहयोग की बात कही। अभिभावकों में रोहिताश कुमार, इन्द्र सोनी एवं राजेराम ने भी विद्यार्थियों के हित में अपने विचार व्यक्त किए। इस अवसर पर राजेन्द्र कुमार, विनिता, सुनीता चौधरी, रेशमी जांगिड़, नरेंद्र कुमार, मणी नेहरा, ज्योति भरतवाल, महेश कुमार, नवीन कुमार, शशि प्रकाश सोंकरिया, इन्दुबाला, पूजा, रक्षा, पूजा बेसिक कंप्यूटर, मोनिका, पूनम, संगीता एवं पूनम पंचायत शिक्षक उपस्थित रहे।
3/related/default