जिला प्रमुख की अध्यक्षता मे हुई साधारण सभा की बैठक

AYUSH ANTIMA
By -
0


जयपुर: जिला परिषद जयपुर की साधारण सभा की बैठक शनिवार को जिला प्रमुख श्रीमती रमादेवी चौपड़ा की अध्यक्षता में जिला परिषद सभागार में आयोजित की गई। शिक्षा एवं स्वास्थ्य क्षेत्र में ग्रामीण क्षेत्रों के विद्यालयों की मरम्मत, आंगनबाड़ी केंद्रों के उन्नयन तथा प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों में आवश्यक दवाओं की उपलब्धता सुनिश्चित करने के संबंध में प्रस्ताव पारित किए गए। वित्तीय विषयों पर विचार करते हुए वर्ष 2026-27 के लिए पंचायत समितियों को आवंटित बजट एवं नवीन योजनाओं हेतु वित्तीय स्वीकृति प्रदान की गई। बैठक में सदस्यों द्वारा पेयजल, सड़कों एवं विद्युत से संबंधित विभिन्न जनसमस्याएं उठाई गईं, जिनके त्वरित निस्तारण हेतु संबंधित अधिकारियों को 15 दिवस की समयसीमा निर्धारित की गई।
बैठक के दौरान महात्मा गांधी राष्ट्रीय ग्रामीण रोजगार गारंटी अधिनियम, प्रधानमंत्री आवास योजना, स्वच्छ भारत मिशन (ग्रामीण) एवं जल जीवन मिशन के अंतर्गत संचालित विकास कार्यों की विस्तृत समीक्षा की गई। जिला प्रमुख द्वारा सभी कार्यों को निर्धारित समयावधि में पूर्ण करने हेतु संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया गया। जिला प्रमुख ने सभी अधिकारियों को निर्देशित किया कि राज्य एवं केंद्र सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाना सुनिश्चित करें। इस दौरान गत बैठक की कार्यवाही का भी अनुमोदन किया गया। बैठक में विधायक शाहपुरा मनीष यादव, विधायक आमेर प्रशांत शर्मा, उप जिला प्रमुख, पंचायत समितियों के प्रधानगण, जिला परिषद के समस्त सदस्य, जिला परिषद की मुख्य कार्यकारी अधिकारी प्रतिभा वर्मा, अतिरिक्त जिला कलक्टर (चतुर्थ) आशीष कुमार, अतिरिक्त मुख्य कार्यकारी अधिकारी शेर सिंह लुहाड़िया सहित विभिन्न विभागों के जिला स्तरीय अधिकारी उपस्थित रहे।

Post a Comment

0Comments

Post a Comment (0)

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!