बीकानेर: शहर के मुख्य रेलवे स्टेशन पर उस समय अफरा तफरी मच गई, जब एक बंदर ने उत्पात मचाते हुए न केवल महिला को काट डाला। बल्कि एक पुरूष को भी नीचे गिरा दिया। जानकारी के अनुसार दोपहर में प्लेटफॉर्म नंबर एक पर खड़ी एक महिला को अचानक बंदर ने काट लिया, घबराकर महिला चिल्लाने लगी। इसी दौरान बंदर एक यात्री के कंधे पर चढ़ गया। इससे हड़बड़ाकर वह यात्री नीचे गिर गया। इस उत्पाती बंदर ने यहां खड़े बच्चों को भी परेशान किया। इस मामले को लेकर पूर्व पार्षद आदर्श शर्मा ने मंडल रेल प्रबंधक को पत्र भी लिखा है। जिसमें रेलवे प्रशासन ने इस समस्या को लेकर नगर निगम को पत्र लिखकर कार्रवाई की मांग भी की है, लेकिन अब तक कोई ठोस कदम नहीं उठाया गया है। यात्रियों का कहना है कि दिनभर बंदर प्लेटफॉर्म और वेटिंग एरिया में घूमते रहते हैं, जिससे कभी भी हादसा हो सकता है। आवारा कुत्तों से भी परेशानी सिर्फ बंदर ही नहीं, बल्कि आवारा कुत्तों ने भी स्टेशन परिसर में परेशानी बढ़ा रखी है। कुत्ते पूरे क्षेत्र में घूमते रहते हैं और कई बार यात्रियों के पीछे दौड़ पड़ते हैं। ऐसे में रेलवे स्टेशन पर सुरक्षा व्यवस्था को लेकर सवाल खड़े हो रहे हैं।यात्रियों ने रेलवे और नगर निगम प्रशासन से जल्द कार्रवाई कर बंदरों और आवारा पशुओं से निजात दिलाने की मांग की है, ताकि स्टेशन पर सुरक्षित माहौल सुनिश्चित किया जा सके।
3/related/default