झुंझुनूं (राजेन्द्र शर्मा झेरलीवाला): अखिल भारत हिन्दू महासभा ने झुंझुनूं जिले में संगठन का विस्तार करते हुए विभिन्न पदों पर नई नियुक्तियों की घोषणा की है। यह नियुक्तियां राष्ट्रीय अध्यक्ष स्वामी चक्रपाणि जी महाराज व राजस्थान प्रदेश अध्यक्ष पवन कुमार पूनिया द्वारा, प्रदेश कोर कमेटी अध्यक्ष डॉ.राजेंद्र शर्मा झेरलीवाला तथा जिला अध्यक्ष प्रणीत गुप्ता (विपुल) की अनुशंसा पर की गई। संगठन ने विश्वास जताया कि नवनियुक्त पदाधिकारी संगठन को नई ऊर्जा और मजबूती प्रदान करेंगे। पदाधिकारियों ने शीर्ष नेतृत्व का आभार व्यक्त करते हुए गांव-ढाणियों तक जनसंपर्क बढ़ाने और युवाओं व मातृशक्ति को जोड़कर संगठन को मजबूत करने का संकल्प लिया। नई नियुक्तियों में विनोद कुमावत को चिड़ावा तहसील उपाध्यक्ष, कपिल फतेहपुरिया व संदीप शर्मा को नगर उपाध्यक्ष तथा उमेश टेलर व पंकज वर्मा को नगर मंत्री बनाया गया है। संगठन का मानना है कि इन नियुक्तियों से नगर, तहसील और ग्रामीण स्तर पर गतिविधियों को नई गति मिलेगी।
3/related/default