गौ माता सम्मान आह्वान अभियान के तहत अखिल भारतीय कल्लाजी सम्प्रदाय के संतो महंतो ने किया पोस्टर विमोचन

AYUSH ANTIMA
By -
0

डूंगरपुर (श्रीराम इंदौरिया): अखिल भारतीय कल्लाजी सम्प्रदाय की तरफ से देव सोमनाथ मे गौ माता को राष्ट्र माता घोषित करने हेतु पोस्टर विमोचन किया। अखिल भारतीय कल्लाजी सम्प्रदाय के राष्ट्रीय महासचिव महंत गोपाल दास वैष्णव ने बताया की पूरे देश भर मे चल रहे गौ सम्मान आह्वान अभियान के तहत अखिल भारतीय कल्लाजी सम्प्रदाय द्वारा देव सोमनाथ मे गातोड़जी मुख्य शक्तिपीठ पीठाधीश्वर महंत मोहनलाल शर्मा, कल्लाजी मुख्य शक्तिपीठ के महंत महेंद्र सिंह राठौड़ के सानिध्य मे अखिल भारतीय कल्लाजी सम्प्रदाय के राष्ट्रीय अध्यक्ष महंत महेंद्र सिंह चौहान की अध्यक्षता मे गौ माता को राष्ट्रमाता घोषित करने हेतु पोस्टर का विमोचन हुआ, साथ ही गौ सम्मान आव्हान अभियान के डूंगरपुर जिला प्रचारक मांगीलाल प्रजापत के नेतृत्व मे आगामी 27 अप्रैल 2026 को डूंगरपुर शहर मे आयोजित होने वाले “गौ सम्मान आह्वान अभियान” अधिक से अधिक संख्या मे सम्मिलित होने का आव्हान किया। कार्यक्रम मे गातोड़ जी एवं कल्लाजी दोनों मुख्य शक्तिपीठ के पीठाधीश्वर के साथ राष्ट्रीय कार्यकारिणी प्रदेश कार्यकारणी एवं जिला कार्यकारिणी के सदस्यगण सहित डूंगरपुर, बांसवाड़ा, उदयपुर, मध्यप्रदेश के गादीपति संत महंत भक्तगण उपस्थिति रहे।

Post a Comment

0Comments

Post a Comment (0)

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!