नेपाल प्रतिनिधि सभा के सभामुख बनने पर डीपी अर्याल को दी बधाई

AYUSH ANTIMA
By -
0


जयपुर (श्रीराम इंदौरिया): भारत-नेपाल के ऐतिहासिक, सांस्कृतिक एवं मैत्रीपूर्ण संबंधों को सुदृढ़ करने के उद्देश्य से निरंतर सक्रिय इण्डो-नेपाल समरसता ऑर्गेनाइजेशन द्वारा नेपाल की प्रतिनिधि सभा (लोकसभा) के सभामुख पद पर डीपी अर्याल के निर्वाचित होने पर हर्ष व्यक्त करते हुए उन्हें हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएँ प्रेषित की गई। नेपाल राष्ट्र में विगत दो दशकों से अधिक समय से सांस्कृतिक विरासत, सनातन परंपराओं एवं सामाजिक समरसता को बढ़ावा देने के लिए कार्यरत यह संगठन भारत-नेपाल के मध्य भाईचारे, सहयोग एवं सांस्कृतिक समन्वय को सुदृढ़ करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहा है। प्राप्त जानकारी के अनुसार, नेपाल के महामहिम राष्ट्रपति रामचन्द्र पौडेल द्वारा डीपी अर्याल को प्रतिनिधि सभा के सभामुख पद की शपथ दिलाई गई। यह अवसर नेपाल की लोकतांत्रिक परंपराओं को और अधिक सशक्त बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है। इस अवसर पर इण्डो-नेपाल समरसता ऑर्गेनाइजेशन के संयोजक एवं नेपाल सरकार के प्रथम उपराष्ट्रपति के सलाहकार एडवोकेट डॉ.कुलदीप प्रसाद शर्मा ने डीपी अर्याल से दूरभाष पर संवाद स्थापित कर उन्हें इस महत्वपूर्ण दायित्व के लिए हार्दिक बधाई एवं उज्ज्वल कार्यकाल हेतु शुभकामनाएँ दीं। उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि अर्याल के नेतृत्व में नेपाल की लोकतांत्रिक व्यवस्था और अधिक सुदृढ़ होगी तथा भारत-नेपाल के संबंधों को भी नई दिशा प्राप्त होगी। संगठन के पदाधिकारियों एवं प्रेरक सदस्यों ने इस उपलब्धि पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए मिठाई वितरित कर अपनी खुशी जाहिर की तथा इसे भारत-नेपाल संबंधों के लिए सकारात्मक संकेत बताया। संगठन द्वारा यह भी अवगत कराया गया कि शीघ्र ही भारत से 15 सदस्यीय प्रतिनिधिमंडल नेपाल की राजधानी काठमांडू जाकर नई सरकार के सम्मान में अभिनंदन समारोह आयोजित करेगा तथा दोनों देशों के बीच सांस्कृतिक एवं सामाजिक सहयोग को और अधिक सुदृढ़ करने हेतु संवाद स्थापित करेगा। इण्डो-नेपाल समरसता ऑर्गेनाइजेशन भविष्य में भी भारत-नेपाल के प्राचीन संबंधों, सांस्कृतिक विरासत एवं आपसी सहयोग को बढ़ावा देने के लिए निरंतर कार्य करता रहेगा।

Post a Comment

0Comments

Post a Comment (0)

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!