अवकाश अवधि मे कटौती को लेकर 7 को देंगे ज्ञापन: रेशमा

AYUSH ANTIMA
By -
0


दौसा (गोवर्धन लाल वर्मा): शिक्षा निदेशालय द्वारा जारी शिविरा पंचांग 2026-27 के खिलाफ राजस्थान एकीकृत शिक्षक महासंघ (रेशमा) ने मोर्चा खोल दिया है। राजस्थान एकीकृत शिक्षक महासंघ (रेशमा) के प्रदेशव्यापी आह्वान पर 7 अप्रैल को दौसा जिला मुख्यालय पर संगठन के प्रदेश संयोजक हरपाल दादरवाल, प्रदेशाध्यक्ष भैराराम बेड़ा के निर्देशानुसार दौसा जिले के जिलाध्यक्ष राहुल चेची के नेतृत्व में नवीन शिविरा पंचांग में अवकाशो की अवधि में कटौतियों को लेकर मुख्यमंत्री व शिक्षा मंत्री के नाम ज्ञापन जिला कलेक्टर को सौंपकर अवकाश कटौती पर पुनर्विचार के लिए अवगत करवाया जाएगा। जिला महामंत्री दौलत सिंह अवाना ने बताया कि शिक्षा सचिव के साथ हुई वार्ता में ग्रीष्मकालीन अवकाश 17 मई से 30 जून तक यथावत रखने का आश्वासन मिला था, लेकिन आदेश में इसे घटाकर 20 जून कर दिया गया। इस अवसर पर जिला उपाध्यक्ष अजीत सिंह मीना, जिला प्रक्वता महेंद्र महावर, जिला कोषाध्यक्ष सुरेश शर्मा और जिला कार्यकारिणी सदस्य सहित जिले भर के समस्त शिक्षक मौजूद रहेंगे और इस ज्ञापन कार्यक्रम में दौसा जिले के समस्त शिक्षकों को शामिल होने का निवेदन जिलाध्यक्ष राहुल चेची द्वारा किया गया।
Tags:

Post a Comment

0Comments

Post a Comment (0)

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!