विधि माप विज्ञान विभाग की कार्रवाई, नोखा में अनियमितताएं पाए जाने पर की कार्रवाई

AYUSH ANTIMA
By -
0


बीकानेर: विधिक माप विज्ञान विभाग द्वारा आमजन के हितों और व्यापारिक पारदर्शिता सुनिश्चित करने के लिए नियमित निरीक्षण के दौरान बुधवार को नोखा में विभिन्न स्थानों पर कार्रवाई की गई। निरीक्षण के दौरान विभागीय अधिकारियों ने राजू फूड प्रोडक्ट्स (नवरंग ब्रांड), नोखा जी फूड प्रोडक्ट, मां वैष्णव ज्वेलर्स (पब्लिक पार्क के पीछे) पर छापा मारकर जांच की। विधि माप विज्ञान अधिकारी दीपक पूनिया ने बताया कि कार्रवाई के तहत राजू फूड प्रोडेक्टस पर आवश्यक घोषणाओं की कमी पाई गई तथा तीनों फर्मों पर कुल चार इलेक्ट्रॉनिक कांटे असत्यापित पाए गए। तीनों फार्मो पर कुल ग्यारह हजार पांच सौ रुपए का चालान कर पाई गई कमियों को दूर करने के लिए पाबंद किया गया।

Post a Comment

0Comments

Post a Comment (0)

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!