बीकानेर: जिला कलेक्टर श्रीमती नम्रता वृष्णि की अध्यक्षता में जिले में बाल संरक्षण कार्यों की समीक्षा के लिए जिला बाल संरक्षण इकाई की बैठक बुधवार, 11 मार्च को दोपहर 12 बजे कलेक्ट्रेट सभागार में आयोजित होगी। सभी संबंधित अधिकारियों को बैठक में अनिवार्य रूप से उपस्थित होने तथा अपने विभाग की प्रगति रिपोर्ट 10 मार्च को दोपहर 12 बजे तक ई-मेल adicps.bikaner-rj@gov.in पर भिजवाने के निर्देश दिए गए हैं। यह जानकारी बाल अधिकारिता विभाग एवं जिला बाल संरक्षण इकाई के सहायक निदेशक अरुण सिंह शेखावत द्वारा दी गई।
3/related/default