नोखा की प्रिया राठी बनी माहेश्वरी महिला समिति की जिलाध्यक्ष

AYUSH ANTIMA
By -
0



श्रीडूंगरगढ़/बीकानेर (तोलाराम मारू): माहेश्वरी महिला समिति की बीकानेर जिला कार्यकारिणी के चुनाव माहेश्वरी भवन में संपन्न हुए। चुनाव अधिकारियों द्वारा आपसी सहमति से निर्विरोध चुनाव संपन्न करवाए गए। जिलाध्यक्ष पद पर नोखा निवासी प्रिया राठी को दायित्व सौंपा गया। वहीं जिला सचिव पद पर श्रीडूंगरगढ़ की भारती डागा को दायित्व दिया गया और कोषाध्यक्ष पद पर बीकानेर की ज्योति दरगड़ का चुनाव किया गया। नवनिर्वाचित पदाधिकारियों को संगठन सदस्यों सहित माहेश्वरी सभा के पदाधिकारियों ने बधाई दी। वक्ताओं ने संगठन की गरिमा, एकता व समाज की महिलाओं को जोड़ने के बारे में जानकारी दी गई। नोखा, श्रीडूंगरगढ़, बीकानेर, गंगाशहर, भीनाशहर सहित विभिन्न स्थानों से जिला कार्यकारिणी सदस्य चुनाव प्रक्रिया में शामिल हुई। पदाधिकारियों को पद दायित्व की शपथ दिलवाई गई व फूल मालाएं पहनाकर सम्मान किया गया। श्रीडूंगरगढ़ से चुनाव में संगठन संरक्षिका शांति लखोटिया व ललिता सोमाणी, श्रीडूंगरगढ़ अध्यक्ष कौशल्या झंवर, प्रचार प्रसार मंत्री सरला सोमाणी व पूनम दरख शामिल हुई।

Post a Comment

0Comments

Post a Comment (0)

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!