हिंदू नववर्ष धर्मयात्रा के लिए मातृ शक्ति टोलियां बनाकर घर घर पहुंचेगी

AYUSH ANTIMA
By -
0


बीकानेर: भारतीय नववर्ष 2083 की तैयारियों को लेकर महानंद मंदिर परिसर में अनुराधा आचार्य के निज आवास पर महिला शक्ति की हिन्दू धर्मयात्रा व महाआरती के सम्बन्ध में बैठक का आयोजन किया गया। बैठक का शुभारंभ सुधा आचार्य पार्षद ने शंखनाद से किया। विप्र फाउंडेशन की लक्ष्मी कश्यप ने हिन्दू नववर्ष पर प्रकाश डालते हुए कहा कि हिन्दू नव वर्ष मनाए जाने के प्रमुख कारण है कि सृष्टि का सृजन, नवरात्रि का प्रारंभ, भगवान राम का राज्याभिषेक, सम्राट विक्रमादित्य का काल, प्रकृति में बदलाव इन सभी उपलक्ष्यों के कारण सनातनी संस्कृति हर वर्ष चैत्र प्रतिपदा को नववर्ष मनाती है। भारतीय नववर्ष समारोह समिति, बीकानेर के महामंत्री ने उपस्थित महिला शक्ति को टोलियां बनाकर अपने मौहल्ले व बस्तियों में घर घर जाकर प्रचार व प्रसार करने की जिम्मेदारी सौंपी एवं अधिक से अधिक सर्व समाज की महिलाएं धर्मयात्रा में अपनी भागीदारी निभाये, जिससे धर्मयात्रा में महिला शक्ति की भव्यता झलके। इस अवसर पर किसना जोशी, जशोदा व्यास, मंजू शर्मा, रेणू शर्मा, विजय लक्ष्मी पुरोहित, सुंदर देवी आचार्य, स्नेहलता आचार्य, चित्रा आचार्य, संतोष पुरोहित, शशि आचार्य, योगिता आचार्य, दामिनी जोशी, डिम्पल आचार्य, विमला आचार्य, शिवानी आचार्य, प्रियंका आचार्य, पॉयम पुरोहित, रीना पुरी, शांता दैया, कुसुम, पार्वती पुरोहित, जयश्री पुरोहित, सुनीता पुरोहित, सरोज देवी कोलाणी, प्रेमलता पुरोहित सहित मातृशक्ति उपस्थित रही।

Post a Comment

0Comments

Post a Comment (0)

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!