जलेबी मस्जिद में रोजा इफ्तार का हुआ आयोजन

AYUSH ANTIMA
By -
0


निवाई (लालचंद माली): जलेबी मस्जिद में इमाम हाफिज इस्माइल द्वारा 27वां रोजा इफ्तार का आयोजन किया गया, जिसमें लोहारों की मस्जिद के इमाम सलीम साहब ने कुरान के बारे जानकारियां दी। हाफिज सलीम ने कहा कि कुरान आपसी भाईचारा सिखाता है। उन्होंने कहा कि पड़ोसी का ख्याल रखे, वो चाहे किसी भी धर्म का हो। हाफिज इस्माइल ने देश में अमन, चैन की दुआ की। पड़ोसी भूखा नहीं सोए। इस दौरान जलेबी मस्जिद कमेटी के सदर राजू मालावत, नायब सदर इमरान खान, हाजी बुन्दु खां, अनिस खां, लतीफ खां व महावत ने इमाम हाफिज इस्माइल, जलेबी मस्जिद के इमाम हाफिज उमर व मोहज्जिन जफर को माला पहनाकर व नजराना देकर सम्मान किया। इस अवसर पर सईद मुगल, इशाक मुगल, निजाम होंडा, शरीफ, हमिद, रफीक तंवर, निसार, मास्टर हमीद, रईस लाहौरी, जाकिर खंडेला व नदीम सहित कई मुस्लिम समाज के लोग मौजूद थे।

Post a Comment

0Comments

Post a Comment (0)

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!