तकनीकी शिक्षा में ओबीई पर पांच दिवसीय एफडीपी का समापन

AYUSH ANTIMA
By -
0


जयपुर (श्रीराम इंदौरिया): स्वामी केशवानंद इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी में आउटकम बेस्ड एजुकेशन (OBE) की प्रासंगिकता पर आयोजित पांच दिवसीय फैकल्टी डेवलपमेंट प्रोग्राम (एफडीपी) का सफलतापूर्वक समापन हुआ। इस एफडीपी का उद्देश्य तकनीकी शिक्षा से जुड़े प्रतिभागियों को ओबीई के विभिन्न आयामों, मूल्यांकन पद्धतियों तथा एनबीए प्रत्यायन से संबंधित नवीन पहलुओं से अवगत कराना रहा। समापन सत्र में विभिन्न विशेषज्ञों द्वारा प्रस्तुत किए गए विषयों का सार प्रस्तुत किया गया। कार्यक्रम के दौरान ओबीई की वर्तमान शैक्षणिक परिदृश्य में उपयोगिता, ओबीई में अनुसंधान के आयाम, छात्र-केंद्रित शिक्षण दृष्टिकोण, एनबीए प्रक्रिया तथा उसमें नए मानकों के समावेशन जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर विस्तृत चर्चा की गई। एफडीपी के माध्यम से प्रतिभागियों को न केवल सैद्धांतिक मूल्यों पर चर्चा की गई, बल्कि व्यावहारिक दृष्टिकोण से भी ओबीई को समझने का अवसर मिला। कार्यक्रम में देशभर के विभिन्न तकनीकी संस्थानों जैसे जामिया मीलिया इस्लामिया यूनिवर्सिटी, एनआईटी उत्तराखंड, आरटीयू कोटा तथा अन्य प्रमुख विश्वविद्यालयों से जुड़े वक्ताओं एवं प्रतिभागियों ने सक्रिय सहभागिता निभाई। समापन अवसर पर वक्ताओं एवं प्रतिभागियों का आभार व्यक्त किया गया। कार्यक्रम के सफल आयोजन में संस्थान के इलेक्ट्रिकल तथा इलेक्ट्रॉनिक्स एंड कम्युनिकेशन विभाग का महत्वपूर्ण योगदान रहा। कार्यक्रम के संयोजक डॉ.वीरेंद्र संगतानी ने बताया कि इस प्रकार के एफडीपी भविष्य में भी आयोजित किए जाएंगे, जिससे शिक्षकों को नवीन शिक्षण पद्धतियों से निरंतर जोड़ा जा सके।

Post a Comment

0Comments

Post a Comment (0)

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!