नाबालिग छात्रा का हत्यारा गिरफ्तार, धरना खत्म

AYUSH ANTIMA
By -
0


बीकानेर (प्रमोद आचार्य): जिले के बज्जू उपखंड क्षेत्र में आठवीं बोर्ड परीक्षा देने जा रही 13 वर्षीय बालिका की हत्या के मामले में पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। वहीं घटना के चौथे दिन ग्रामीणों और प्रशासन में सहमति बनने के बाद धरना खत्म कर दिया गया है। शव का पोस्टमॉर्टम कर परिजनों को सौंपा। परिजनों ने शव का अंतिम संस्कार कर दिया। एसपी कावेंद्र सिंह सागर ने बताया कि 21 फरवरी को 13 वर्षीय बालिका अपने घर से आठवीं बोर्ड की परीक्षा देने जा रही थी। दोपहर सवा बारह बजे घर से निकली थी। करीब पौने दो बजे स्कूल प्रशासन से सूचना आई कि वह स्कूल नहीं पहुंची है। इसके बाद से परिजन ने बालिका की तलाश शुरू कर दी। थोड़ी दूर पहुंचे तो बच्ची का शव अर्द्धनग्न हाल में पड़ा था। पुलिस जांच में सामने आया कि रास्ते में आरोपी युवक ने छात्रा को जबरन रोक लिया। विरोध करने पर उसने बालिका का गला दबा दिया, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। आशंका है कि घटना के दौरान दुष्कर्म भी किया गया। पुलिस ने आरोपी श्याम सुंदर को गिरफ्तार किया। पूछताछ में आरोपी युवक ने छात्रा की गला दबाकर हत्या करना स्वीकार किया है। दुष्कर्म की पुष्टि
मेडिकल रिपोर्ट के बाद ही हो सकेगी। घटना की गंभीरता को देखते हुई सरकार ने एडीजी लता मनोज को बज्जू उपखंड भेजा। एडीजी लता मनोज ने मौके पर पहुंचकर घटनास्थल का निरीक्षण किया और पूरे घटनाक्रम की विस्तृत जानकारी ली, मामले से जुड़े तथ्यों को समझा। वही, धरनास्थल पर पूर्व मंत्री देवीसिंह भाटी पहुंचे और धरनार्थियों से बात कर पोस्टमॉर्टम करवाने के लिए सहमत किया। उपखंड प्रशासन स्तर पर परिजनों को लिखित में मांगों को लेकर आश्वासन दिया गया है। 5 लाख रुपए पीड़ित प्रतिकर योजना, 5 लाख रुपए मुख्यमंत्री सहायता कोष और परिवार के एक सदस्य को संविदा पर नौकरी दिलवाने की बात कही है। वहीं, मुआवजे के रूप में एक करोड़ रुपए का प्रस्ताव भी सरकार को भेजा जाएगा। 

*मुख्यमंत्री से मिलकर सभी मांगे पूरी करेंगे: भाटी*

देवी सिंह भाटी ने कहा है कि धरनार्थियों के साथ मिलकर मुख्यमंत्री से बात करके सभी मांगों को पूरा करवाने का प्रयास करेंगे। जिसके बाद कांग्रेस के पूर्व मंत्री भंवरसिंह भाटी, केश कला बोर्ड के अध्यक्ष महेंद्र गहलोत, प्रधान प्रतिनिधि भगीरथ तेतरवाल सहित परिजनों और ग्रामीणों ने सहमति जताते हुए शव का पोस्टमार्टम करवाने और धरना खत्म करने की सहमति दी। धरने पर भामाशाह से सहयोग राशि पीड़ित परिवार को देने की घोषणा भी की गई है।

Post a Comment

0Comments

Post a Comment (0)

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!