विधायक सिद्धि कुमारी का गंगाशहर का दौरा: विकास कार्यों की गति बढ़ाने को लेकर अधिकारियों को किया निर्देशित

AYUSH ANTIMA
By -
0


बीकानेर (प्रमोद आचार्य): बीकानेर की पूर्व सीट से विधायक सिद्धि कुमारी ने वार्ड संख्या 30 के सरस्वती नगर क्षेत्र का भाजपा नेता मोहन सुराणा के साथ विभिन्न गलियों का स्थल निरीक्षण कर चल रहे सड़को के काम को देखा। क्षेत्रवासियों की समस्याओं को गंभीरता से सुनते हुए उन्होंने तत्काल प्रभाव से संबंधित अधिकारियों को दूरभाष पर निर्देशित कर सभी गलियों में शीघ्र सड़क निर्माण कार्य प्रारंभ करने के आदेश दिए। इस अवसर पर विनोद भाटी, सोशल मीडिया सह संयोजक चन्द्रशेखर शर्मा, विमल पारीक, महेश गुप्ता सहित मोहल्ले के सम्मानित नागरिक मूलचंद नाई, भंवर सारण, पदमाराम, गौरीशंकर एवं बड़ी संख्या में मातृशक्ति उपस्थित रही। सभी ने पुष्पमालाओं से स्वागत कर विधायक सिद्धि कुमारी का आभार व्यक्त किया।

Post a Comment

0Comments

Post a Comment (0)

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!