जयपुर (श्रीराम इंदौरिया): प्रदेश के मुख्यमंत्री भजन लाल शर्मा के विधानसभा क्षेत्र में मानसरोवर के गोखले मार्ग, गिन्नी देवी हॉस्पिटल के सामने बने सुलभ शौचालय की हालत, जहां से नगर निगम ऑफिस मात्र 3 कदम की दूरी पर है। जोन उप आयुक्त से लेकर निगम के समस्त स्टाफ का वहां से आना जाना है, उसके बाद भी मुख्य सडक पर बना शौचालय और वहां बह रही गंदगी किसी को दिखाई नहीं दी, ये बड़े ही आश्चर्य का विषय है। वहां पर बनाये गये शौचालय में काफी समय से गंदगी का आलम है। टॉयलेट के अंदर ही नहीं बल्कि बाहर तक पेशाब बह रहा है लेकिन खोज खबर लेने वाला कोई नहीं है। जब मुख्यमंत्री के इलाके का ये हाल है तो अन्य विधानसभा क्षेत्र का तो ईश्वर ही मालिक होगा।
3/related/default