समाज सेवा का महत्व: राठौड़

AYUSH ANTIMA
By -
0


आज के समय में समाज सेवा क्यों जरूरी है। समाज सेवा का क्षेत्र बहुत बड़ा है, इस पर जितना भी बोला जाए कम है, यह हर आदमी के लिए चिंतन और मनन का विषय है। आज हर तरफ तनाव भरी दिनचर्या में हर आदमी कुछ पल सुकून के तलाश रहा है। आधुनिकता के इस दौर में हर रिश्ते की चमक फीकी पड़ती जा रही है, स्वार्थ रूपी अजगर हर विश्वास को निगलता जा रहा है, बुजुर्गों की बेबसी को देखकर लंबी आयु से लोग डरने लगे हैं, झूठ बोलकर रिश्ते बचाने की इस जंग ने हर किसी को महान अदाकार बना दिया है। पहचान छुपाकर अपराध करते लोगों को देखकर रूह कांप जाती है कि कहीं मुखौटे के पीछे वाला शख्स कोई अपना तो नहीं। जीवन की पूरी व्यवस्था बचपन, जवानी, बुढ़ापा कभी पूरी नहीं होने वाली इच्छाओं के जाल में खुद को जकड़ा हुआ महसूस करते हैं। गरीब तो गरीब अच्छे खासे अमीर भी जीवन से उब महसूस करने लगे हैं। ऐसी हालत में सवाल खड़ा होता है कि आदमी आखिर जाए तो कहां जाए। हर आदमी को जब भी कुछ समय मिले निस्वार्थ भाव से समाज सेवा के क्षेत्र में कोई ना कोई काम जरूर करना चाहिए। अपने परिवार और आसपास के लोगों को भी इसके लिए प्रेरित और प्रोत्साहित करना चाहिए, जिससे जीवन और समाज को एक सकारात्मक दिशा मिल सके। इसमें एक बात सुनिश्चित है कि यही वह समय बनेगा, जिस पर आप व आपका परिवार गर्व कर सकेगा।

Post a Comment

0Comments

Post a Comment (0)

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!