पीएम सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना के अंतर्गत मंडावा मे लकी इंटरप्राइजेज का पोस्टर विमोचन व सोलर जागरूकता अभियान की शुरुआत

AYUSH ANTIMA
By -
0



मंडावा (राजेन्द्र शर्मा झेरलीवाला): पीएम सूर्य घर योजना में रजिस्ट्रेशन को लेकर गुरुवार को कस्बे के वार्ड 2 में फतेहपुर मार्ग स्थित श्री सम्राट सिद्धि विनायक मंदिर में शिविर आयोजित हुआ। लकी इंटरप्राइजेज की ओर से उपभोक्ताओं में हर घर सोलर लगवाने को लेकर जागरुक व प्रेरित किया गया। नदीम ने पीएम सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना के माध्यम से छत पर सोलर पैनल लगवाने की उपभोक्ताओं को विस्तार से जानकारी देते हुए कहा कि इससे आपके बिजली बिल में बचत होगी तथा हर घर में सोलर पैनल लगाना चाहिए। घरेलू उपभोक्ताओं को राज्य सरकार द्वारा 150 यूनिट प्रति माह तक निशुल्क बिजली सोलर पैनल लगाने पर ही मिलेगी तथा उपभोक्ताओं को पीएम सूर्य घर योजना के तहत रूफटॉप सोलर लगवाना होगा। दिलीप सिंह वाहिदपुरा ने बताया कि शिविर में 1.1 किलोवाट के लिए तीन, 3 किलोवाट के लिए आठ तथा 5 किलोवाट के लिए तीन उपभोक्ताओं ने रजिस्ट्रेशन करवाया। शिविर में पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष नरेश सोनी, गणेश मंदिर कमेटी के अध्यक्ष सुशील लुहारुवाला, राकेश चेजारा, राजू खालासी, मनोज शर्मा, विष्णु शर्मा, बनवारी चौधरी, लालुदास महाराज आदि उपस्थित रहे।

Post a Comment

0Comments

Post a Comment (0)

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!