निवाई (लालचंद सैनी): राजकीय उच्च प्राथमिक विद्यालत श्योसिंहपूरा में आई पार्टनर इंडिया के सहयोग से संचालित रक्षण परियोजना के तत्वावधान में विद्यालय सचिव गिर्राज शर्मा व अध्यक्ष शिवराज प्रजापत की अध्यक्षता में विद्यालय प्रबंधन समिति की आमुखीकरण कार्यशाला आयोजित हुई। कार्यशाला में क्लस्टर कोर्डिनिटर हरपाल बैरवा द्वारा एसएमसी गठन व सदस्यों के कर्तव्य पर विस्तृत जानकारी दी। कार्यशाला में कार्यकारिणी समिति की भूमिका व जिम्मेदारी जवाबदेही पर चर्चा की गई। इस दौरान संस्था के कार्य व सरकार के साथ मिलकर सहयोग व कार्य के बारे में जानकारी दी गई। आमुखीकरण कार्यशाला में वाउचर योजना, साइकिल वितरण योजना, मिड डे मील योजना, गरिमा पेटी, शौचालय व्यवस्था, पेयजल व्यवस्था, नि:शुल्क नैपकिन योजना व यूनिफॉर्म वितरण योजना सहित शिक्षा विभाग की कई योजनाओं के बारे में जानकारी दी गई। कार्यकारिणी समिति से भमाशाओं द्वारा सहयोग व विद्यालय शैक्षिणक गतिविधियां की समीक्षा करने, शिक्षा गुणात्मक सुधार लाने, अभिभावकों और अध्यापकों की समय समय पर बैठकों का आयोजन करने पर भी चर्चा की गई। कार्यशाला में मोबिलाइज सोनू नंदवाल, मोनिका शर्मा, सुमन मीणा, सगुना देवी व बाबूलाल योगी सहित कई सदस्य मौजूद थे।
3/related/default