शोकाकुल देवीलाल नाई व परिवारजनों से मिले सर्व समाज के लोग, बंधाया ढांढस

AYUSH ANTIMA
By -
0


रणजीतपुरा/बज्जू/बीकानेर (तोलाराम मारू): धरनास्थल राजकीय चिकित्सालय बज्जू से शोक संतप्त परिवार को सांत्वना देने के लिए राजस्थान प्रान्तीय सेन समाज उत्थान समिति के प्रदेश अध्यक्ष हरिप्रसाद हर्षवाल, प्रदेश महामंत्री तोलाराम, रतनगढ़ के पंकज हर्षवाल, पल्लू के सोनू सोलंकी, राजलदेसर के पवन सेन, रालासर के रामनिवास , श्रीकोलायत जी के खीयाराम, सेन समाज के गौरव पूर्व राज्य मंत्री महेन्द्र गहलोत, सुजान सिंह सोडा, हरिराम, देवीलाल तरड, महादेव सेन बीकानेर, देवीलाल कासनियां, मालाराम बोदिया, सरपंच रामेश्वर लाल सुथार, देवीलाल सेन, बाबूलाल नाई रणजीतपुरा, भंवरलाल तरड, अमरूराम नाई गोडू डूंगरराम सेन रामडा पुगल, गणैशा राम जाट, भीखाराम सीवर ने वसुंधरा पिता देवीलाल सेन व परिवारजनों से मिलकर ढांढस बंधाया। वसुंधरा के पिता देवीलाल सेन का रो रोकर बुरा हाल हो गया था। जो भी ढाणी पहुंचता सबकी आंखें नम थी। वसुन्धरा की निर्मम हत्या करने वाले को बड़ी से बड़ी सजा दी जाए ताकि ऐसी हरकत कोई नहीं कर सके। उपस्थित सभी जनों ने कहा कि आपके साथ सर्व समाज है। थानाधिकारी चन्द्रजीत सिंह ने बताया कि पुलिस ने आरोपी को पकड़ने के लिए दिन रात एक कर दिए। उपस्थित जन समुदाय ने पुलिस प्रशासन की सराहना की।
उल्लेखनीय है कि अलवर, बीकानेर, श्रीडूंगरगढ़, रतनगढ़, सुजानगढ़ सहित राजस्थान के हर जिले से आरोपी को पकड़ने के लिए प्रशासन को ज्ञापन दिए गए।

Post a Comment

0Comments

Post a Comment (0)

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!